{"_id":"597ccbdd4f1c1ba7098b464d","slug":"the-tiger-camera-approaching-the-city-was-blown-up-by-the-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के करीब पहुंचा बाघ कैमरा लगा रही टीम पर झपटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के करीब पहुंचा बाघ कैमरा लगा रही टीम पर झपटा
पीलीभीत।
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर के करीब पहुंचा बाघ कैमरा लगा रही टीम पर झपटा
- फोटो : शहर के करीब पहुंचा बाघ कैमरा लगा रही टीम पर झपटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से निकलकर शहर की आबादी के निकट आया बाघ अभी भी कचहरी के पास मौजूद है। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने उसकी मौजूदगी को कैमरे में कैद करने के लिए दोपहर बाद वनकर्मियों की टीम भेजी। टीम के सदस्य बताए गए स्थान खेत में कैमरा लगा ही रहे थे कि इस बीच बाघ ने टीम पर हमले का प्रयास किया। कैमरा लेकर आगे चल रहा वनकर्मी बाघ के झपट्टे से बाल-बाल बच गया। साथियों के शोर मचाने पर बाघ वापस जाकर झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर दोनों डीएफओ मौके पर पहुच गए। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने वहां पिंजरा मंगा उसे कैद करने की कवायद शुरू कर दी है।तीन दिन पहले बाघ शहर के आउटर पर कचहरी के पास देखा गया था। इसके बाद शुक्रवार रात को उसको कुछ ही दूरी पर स्थित केजीएन कॉलोनी के पीछे देखा गया। हालांकि काफी छानबीन के बाद भी वन विभाग बाघ के होने की पुष्टि नहीं कर सका। शनिवार दोपहर को बाघ दोबारा तीन दिन पुराने स्थान पर शहर के आउटर कचहरी के पास लौट आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में मौके पर बाघ होने का पता लगने पर भीड़ जमा हो गई। आबादी के बीच बाघ की सूचना पर डीएफओ टाइगर रिजर्व कैलाश प्रकाश, सामाजिक वानिकी डीएफओ आदर्श कुमार टीम के साथ मौके पर पहुँच गए। ग्रामीणों से इसकी जानकारी की गई। इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कन्हईलाल अन्य साथियों संग बताए गए खेत में कैमरा लगाने पहुंचे। कैमरा लगाते वक्त उनको कुछ ही दूरी पर बाघ दिखाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बाघ ने उन पर झपट्टा मार कर हमले का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने शोर मचा दिया। साथियों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गए। किसी तरह भाग कर बाहर आए और अफसरों को बताया। इसके बाद मौके पर भगदड़ सी मच गई। खेत के भीतर बाघ होने की पुष्टि होते ही अधिकारियों ने उसकेे पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए। पिंजरा मंगाकर खेत के पास लगाया गया। उसमे एक बकरी लाकर बांधी गयी है। इसके बाद टीम खेत को दो ओर से घेरकर बाघ को पिंजरे में कैद करने की कोशिश में लगी हुई है। उधर आसपास के लोगों में दहशत बनी हुई है। काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। जिनको संभालने में वनकर्मियों को खासा मशक्कत करनी पड़ी। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि बाघ खेत के भीतर एक पेड़ के पास दिखाई दिया है। उसको पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन