{"_id":"566426ae119df4e353f17d3812fe92b8","slug":"the-third-step-today-will-depart-the-polling-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के लिए आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के लिए आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
Pilibhit
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण हो गई है। शुक्रवार को बीसलपुर और बिलसंडा ब्लॉक से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए मतदान कर्मियों को दोनों ब्लॉकों में सुबह आठ बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बीसलपुर और बिलसंडा ब्लाक के लिए होने वाले चुनाव में जिला पंचायत के सात और बीडीसी के 179 पदों के लिए नामांकन हुए थे। इसमें बीडीसी पद लिए दोनों ब्लाकों में दो-दो प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित हो जाने पर बीडीसी के बीसलपुर में 82 और बिलसंडा में 93 कुल 175 पदों पर चुनाव होना है। 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए जिला पंचायत में 126 और क्षेत्र पंचायत के लिए बीसलपुर और बिलसंडा में क्रमश: 408 व 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों ब्लाकों में चुनाव के लिए कार्मिक विभाग ने क्रमश: 164 व 201 पोलिंग पार्टियां लगाई हैं। शुक्रवार को बीसलपुर और बिलसंडा से इन पोलिंग पार्टियों को सुबह आठ बजे से पोलिंग बूथों पर रवाना किया जाएगा। कार्मिक प्रभारी डीडीओ एके सिंह चंद्रौल ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों के मतदान कर्मियों को ड्यूटी की सूचना भेज दी गई है। शुक्रवार को समय से पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
एक नजर में तीसरा चरण
बीसलपुर ब्लाक....
जिला पंचायत के पद 04 प्रत्याशी 65
क्षेत्र पंचायत के पद 93 प्रत्याशी 412
मतदाता बीसलपुर 1,19,129
कुल बूथ 164
बिलसंडा ब्लाक....
जिला पंचायत के पद 03 प्रत्याशी 61
क्षेत्र पंचायत के पद 82 प्रत्याशी 408
मतदाता 1,29,043
कुल बूथ 201