फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The third step today Enrollment will start

तीसरे चरण के लिए आज से शुरू होंगे नामांकन

Mon, 05 Oct 2015 10:36 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 05 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
The third step today Enrollment will start
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र मंगलवार से जमा होंगे। इसमें जिला पंचायत के सात वार्डों के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और बीसलपुर से बीडीसी के 84 और बिलसंडा से बीडीसी के 95 वार्डों के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकनपत्र जमा होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को होगा। बीसलपुर और बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के लिए होने वाले इस चुनाव में नामांकन पत्र जमा कराने को प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को क्षेत्र पंचायत के लिए दोनों ब्लाक मुख्यालय और जिला पंचायत के लिए जिला मुख्यालय पर पर्चे दाखिल होंगे।
विज्ञापन

बीसलपुर। निर्वाचन अधिकारी/ सीवीओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मंगलवार और बुधवार को सुबह दस बजे से चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके लिए 11 टेबिल लगवाई गई हैं। प्रत्येक टेबिल पर एक एआरओ तैनात किया गया है। नामांकन में सुरक्षा को लेकर बेरीकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार से होने वाले नामांकन के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण करा ली गई हैं। यहां बीडीसी के 95 पदों के लिए नामांकन होने है। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी/ जिला रेशम अधिकारी एमके गौतम ने आरओ एवं बीडीओ डॉ. विवेकानंद के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चौथे चरण के लिए पहले दिन बिके 163 नामांकन
पूरनपुर। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई। पूरनपुर ब्लाक में बीडीसी सदस्य पद के लिए 163 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
नामांकन बिक्री को ब्लाक कार्यालय सभागार में तीन काउंटरों से बीडीसी पद के नामांकन पत्रों की खरीद करने वालों की भीड़ लगी। तीनों काउंटरों पर 163 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें से 24 अनारक्षित और 139 आरक्षित पदों  के लिए लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। सभागार में ही नोड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने को दो काउंटर लगाए  गए।
वसूली पर कार्रवाई की चेतावनी
पूरनपुर। प्रभारी बीडीओ/ पीडी आरबी भास्कर ने सोमवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचकर परिसर में चल रही अवैध फोटो स्टेट की दुकान को हटवा दिया। साथ ही दुकान स्वामी को दोबारा ब्लाक परिसर में दुकान न लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने कर्मचारियों से वोटर लिस्ट पर वसूली न करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि वोटर लिस्ट प्रति पेज एक रुपये के हिसाब से ही बिक्री की जाए।
बैंक में भी लग रही प्रत्याशियों की भीड़
बीसलपुर। ब्लाक कार्यालय में चल रही बीडीसी चुनाव की नामांकन कार्यवाही के चलते इन दिनों भारतीय स्टेट बैंक में भी प्रत्याशियों की काफी भीड़ लग रही है।
दरअसल ब्लाक कार्यालय में नामांकन कराने से पहले प्रत्याशियों को भारतीय स्टेट बैंक में निर्धारित शुल्क  जमा करना पड़ता है। उसके बाद बैंक से मिलने वाला चालान फार्म ब्लाक कार्यालय में जमा किया जाता है। इसी क्रम में आजकल रोजाना भारतीय स्टेट बैंक में शुल्क जमा करने वाले प्रत्याशियों की भारी भीड़ लगी रहती है। सोमवार को भी बैंक में शुल्क जमा करने वाले प्रत्याशियों की काफी लंबी लाइन लगी रही।
ललौरीखेड़ा ब्लाक से बीडीसी के तीन नामांकन निरस्त
पीलीभीत। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। इसमें जिला पंचायत के सात वार्डों के लिए और अमरिया से बीडीसी के 123 वार्डों के लिए सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। केवल ललौरीखेड़ा ब्लाक से बीडीसी के 84 में से तीन नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं।
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए एक और तीन अक्तूबर को नामांकन कराए गए थे। अमरिया और ललौरीखेड़ा क्षेत्र के लिए जिला पंचायत के सात वार्डों के लिए 126 और बीडीसी के लिए अमरिया से 123 पदों के लिए 631 व ललौरीखेड़ा से 84 पदों के लिए 490 नामांकन जमा हुए थे। रविवार और सोमवार को हुई जांच के बाद जिला पंचायत के सभी नामांकन वैध पाए गए।

इसी प्रकार अमरिया से बीडीसी का कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ। ललौरीखेड़ा में बीडीसी के तीन नामांकन पत्र खारिज हो गए। इसमें दो प्रत्याशियों की उम्र कम थी और एक प्रत्याशी के प्रस्तावक ने नाम में गलती पाई गई। इस प्रकार ललौरीखेड़ा में बीडीसी के नामांकन पत्रों की संख्या 487 रह गई है।
आज नामवापसी के बाद होगा चुनाव चिन्ह आवंटन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन पत्रों की जांच के बाद मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी और इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
---

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed