फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The third stage 134 and the BDC 912 nominations from the district panchayat

तीसरे चरण के लिए जिला पंचायत से 134 और बीडीसी के 912 नामांकन

Wed, 07 Oct 2015 11:56 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 07 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The third stage 134 and the BDC 912 nominations from the district panchayat

विज्ञापन

 पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के दूसरे दिन जिला पंचायत के 62 और बीडीसी पद के लिए बीसलपुर से 196 व बिलसंडा से 201 नामांकन जमा हुए। दो दिन तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 अक्तूबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
बीसलपुर और बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के लिए होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। बुधवार को दूसरे और अंतिम दिन जिला पंचायत के सात वार्डों के लिए कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में लोग नामांकन कराने पहुंचे। दूसरे दिन यहां कुल 62 नामांकन पत्र जमा किए गए, जिनमें बीसलपुर ब्लाक क्षेत्र के लिए 26 और बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के लिए 36 नामांकन हुए। वहीं बीडीसी के लिए दोनों ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन

बीसलपुर। बीडीसी के 84 वार्डों के लिए दूसरे दिन हुए नामांकन में 196 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी सीवीओ डॉ वीके गुप्ता ने बताया कि अंतिम दिन महिला 100, पिछड़ी जाति के 68, अनुसूचित जाति के नौ और सामान्य के 19 मिलाकर कुल 196 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पूर्व मंगलवार को 270 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इस प्रकार दोनों दिन मिलाकर कुल 466 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दूसरे दिन 201 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। आरओ एमके गौतम ने बताया कि पहले दिन के 245 नामांकन मिलाकर दोनों दिन में 95 पदों के लिए कुल 446 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि 511 लोगों ने पर्चे खरीदे थे। क्षेत्र पंचायत सभागार में बीडीसी के नामांकन पत्र जमा करने के लिए न्याय पंचायत बार अलग -अलग काउंटर बनाए गए थे। इस मौके पर बीडीओ डॉ. विवेकानंद गंगवार पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
छोटेलाल का निर्विरोध बीडीसी होना तय
बिलसंडा। गांव रामपुर बसंत की क्षेत्र पंचायत वार्ड 77 से पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित सीट पर छोटेलाल का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। इस पद के लिए  सिर्फ एक ही नामांकन दाखिल हुआ है।
तीसरे चरण के जिला पंचायत के नामांकन की स्थिति
वार्ड बीसलपुर    प्रथम दिन    दूसरे दिन    कुल
28            14        04        18
29            05        07        12
30            06        07        13
31            17        08        25
योग            42        26        68
वार्ड बिलसंडा    प्रथम दिन    दूसरे दिन    कुल

32            09        08        17
33            11        14        25
34            10        14        24

योग            30        36        66
कुल योग        72        62         134
00000000
बीडीसी के नामांकन की स्थिति
ब्लाक            प्रथम दिन    दूसरे दिन    कुल
बीसलपुर        270        196        466
बिलसंडा        245        201        446
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed