{"_id":"69a5de78a1ab51816c0dfdda","slug":"the-team-continued-searching-for-the-crocodile-on-the-second-day-as-well-but-found-no-clue-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-154815-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे दिन भी मगरमच्छ की तलाश करती रही टीम, नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे दिन भी मगरमच्छ की तलाश करती रही टीम, नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
रेस्क्यू के बाद पैर में बंधी रस्सी को बिना खोले मगरमच्छ को डैम में छोड़ने का मामला
माधोटांडा। रमनगरा क्षेत्र से रेस्क्यू के बाद डैम में लाकर पैर में बंधी रस्सी को बिना खोले छोड़े गए मगरमच्छ को तलाशने के लिए दूसरे दिन सोमवार को भी वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने डैम क्षेत्र के संभावित स्थानों पर मगरमच्छ की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसपर टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
शारदा डैम की तलहटी में बसे रमनगरा क्षेत्र में रविवार को एक मगरमच्छ की मौजूदगी देखी गई थी। इसपर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम वन दरोगा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू के दौरान कर्मियों की लापरवाही सामने आई। ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू पूरा किया गया। रेस्क्यू के बाद ग्रामीण मगरमच्छ के करीब जाकर फोटो आदि लेते दिखाई दिए थे। रेस्क्यू कर मगरमच्छ को शारदा डैम क्षेत्र में ले जाया गया। छोड़ने के दौरान वनकर्मियों ने मगरमच्छ के एक पैर में बंधी रस्सी को भी नहीं खोला और उसे छोड़ दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीएफओ भरत कुमार डीके ने मामले का संज्ञान लेकर वनकर्मियोंं को फटकार लगाई और दोबारा रेस्क्यू कर रस्सी खोलने के निर्देश दिए। संवाद