{"_id":"5021b69164e2773f0a7a94368b486ef2","slug":"the-students-presented-a-colorful-program-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
बीसलपुर।
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कितनापुर में चल रहा राजकीय महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हो गया है।
गांव कितनापुर में 10 जनवरी से राजकीय महाविद्यालय छात्रा वर्ग का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ था, जो शनिवार को समाप्त हो गया। शिविर में छात्राओं ने रचनात्मक कार्य किए और बाहर से आए वक्ताओं ने उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां दीं। शनिवार को हुए समापन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दरख्शां अजहर ने सात दिवसीय शिविर में कराए गए रचनात्मक कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। कुछ छात्राओं ने एनएसएस का महत्व झलकाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या ने छात्राओं द्वारा सात दिवसीय शिविर में किए गए रचनात्मक कार्यों का निरीक्षण किया और संतोष जताया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. शीला रानी खरे ने और संचालन डॉ. दरख्शां अजहर ने किया। समारोह में महाविद्यालय स्टाफ के अधिकांश लोग मौजूद थे।