फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The struggle will not be on the streets of Delhi, but directly from the fields: VM Singh

संघर्ष दिल्ली की सड़कों पर नहीं, सीधे खेत से होगाः वीएम सिंह

Thu, 04 Aug 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
The struggle will not be on the streets of Delhi, but directly from the fields: VM Singh
ौसिनों से वार्ता करते वीएम सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह ने कहा कि संघर्ष अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं, सीधे खेत से होगा। उन्होंने कहा कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और गन्ना ब्याज की लड़ाई के लिए गांवों में माहौल बनाकर किसानों को एकजुटता के साथ आवाज बुलंद करनी होगी। यह बात उन्होंने बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्यौरह कल्यानपुर में किसानों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं और किसान से आह्वान करते हुए किया कि वर्तमान में तत्काल आंदोलन खड़ा नहीं हो सकता, बल्कि माहौल बनाकर सरकार से एमएसपी गांरटी कानून बनवाया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक गांव में संगठन की ओर से 10-10 लोगों की मार्गदर्शन मंडली बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री को एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए यही मंडली किसानों के मांगपत्र भेजने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

इसके लिए छह से आठ अक्टूबर तक दिल्ली स्थित कृषि फार्म पर राष्ट्रीय स्तर का अधिवेशन होगा। जिसमें देश भर के प्रमुख किसान नेता और किसान हिस्सा लेंगे। वीएम सिंह ने कहा कि इस बार हक के लिए संघर्ष दिल्ली की सड़कों पर नहीं बल्कि सीधे खेत से शुरू होगा। इसके अलावा आगामी गन्ना सत्र में भाव 450 रुपये क्विंटल करने की मांग को लेकर 16 अगस्त को संगठन के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed