फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The state minister distributed appointment letters to 23 chief servants

Pilibhit News: 23 मुख्य सेविकाओं को राज्यमंत्री ने बांटे नियुक्तिपत्र

Wed, 27 Aug 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The state minister distributed appointment letters to 23 chief servants
पीलीभीत। महिला एवं बाल विकास विभाग में लंबे इंतजार के बाद मुख्य सेविकाओं (आंगनबाड़ी सुपरवाइजर) की भर्ती बुधवार को हो गई। जिले में राज्यमंत्री की अध्यक्षता में 23 मुख्य सेविकाओं को नियुक्तिपत्र दिया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी गांधी सभागार में दिखाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 2425 पदों पर मुख्य सेविकाओं की भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुख्य सेविकाओं को नियुक्तिपत्र बांटे।
विज्ञापन

इधर, कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में 23 मुख्य सेविकाओं को भी नियुक्तिपत्र बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि मुख्य सेविकाओं को सरकारी सेवक ही नहीं बल्कि जनसेवक की भूमिका में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनपद में वर्तमान में कुल 70 पद स्वीकृत हैं, जबकि नौ पद पर तैनाती थी। अब यह पद 30 से ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed