{"_id":"595f91f34f1c1b42548b4571","slug":"the-staff-posted-on-the-flood-posts-alerted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को किया सतर्क
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बारिश और बनबसा बैराज से शारदा नदी में लगातार रिलीज किए जा रहे पानी के चलते जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हर साल बाढ़ से जिले की सर्वाधिक प्रभावित होने वाली तहसील पूरनपुर क्षेत्र में संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। नदी के उफनाने की उम्मीद पर बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया। तहसील मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम खोल दिया गया है, ताकि शारदा का जलस्तर बढ़ने आदि की सूचनाएं समय से एकत्र की जा सकें। पहाड़ों पर हुई बारिश से शुक्रवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में पानी रिलीज होने का क्रम शुरू हुआ। शुक्रवार को सुबह छह बजे 110772 क्यूसेक, आठ बजे 104682 क्यूसेक, 10 बजे 86388, बारह बजे 81631 क्यूसेक पानी पास हुआ। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी उफनाने की उम्मीद को लेकर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया। तहसीलदार कुुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर तैनात विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को बाढ़ की सूचना पर तत्काल तैनाती की बाढ़ चौकियों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील मुख्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम खोला गया है। इसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को शारदा की बाढ़ पर पूरी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन