फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Seva Jyoti Yatra will set out from Gandhi Stadium today.

Pilibhit News: आज गांधी स्टेडियम से निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

Wed, 07 Oct 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The Seva Jyoti Yatra will set out from Gandhi Stadium today.
पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर गांधी स्टेडियम में 76×76 फीट की भव्य रंगोली बनाई जाएगी। वहीं ब्लॉक स्तर पर 25×25 फीट की रंगोली का निर्माण कराया जाएगा। रंगोली में पर्यावरण संरक्षण और भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए फूल, प्राकृतिक रंग, अनाज और मिट्टी जैसी प्राकृतिक सामग्री का ही प्रयोग किया जाएगा। सेवा ज्योति यात्रा विकसित भारत@2047 की थीम पर आयोजित होगी। यात्रा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर गन्ना तिराहा तक जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed