{"_id":"929cca0b8b1c0bead6e92ab797deac27","slug":"the-second-and-third-phase-sold-for-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे और तीसरे चरण के लिए बिके नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे और तीसरे चरण के लिए बिके नामांकन पत्र
Pilibhit
Updated Tue, 17 Nov 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे, तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री दूसरे दिन भी जारी रही। अमरिया, ललौरीखेड़ा, बीसलपुर और बिलसंडा ब्लाक में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही प्रत्याशियों ने बैंक पहुंचकर चालान फार्म से जमानत राशि भी जमा की।
बीसलपुर। बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को ग्राम प्रधान के 92 और ग्राम पंचायत सदस्य के 73 नामांकन पत्र बिके।
बिलसंडा। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तौलेराम गंगवार ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के 340 और ग्राम पंचायत सदस्य के 254 नामांकन पत्र बिके।
चौथे चरण की बिक्री कल से
पूरनपुर। पंचायत चुनाव के चौथे चरण का चुनाव पूरनपुर ब्लाक में होगा। सबसे बड़े ब्लाक में ग्राम प्रधान के 189 और सदस्य के 2413 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार से नामांकन शुरू होगा। पीडी/प्रभारी बीडीओ आरबी भास्कर ने बताया नामाकंन पत्रों की बिक्री को पांच काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसमें दो पर प्रधान और तीन पर सदस्य के नामांकन मिलेंगे।