फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   the scope of the city increased, basic facilities limited

शहर का दायरा बढ़ा, मगर मूलभूत सुविधाएं सिमटीं

Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
the scope of the city increased, basic facilities limited
पीलीभीत। शहर का दायरा बढ़ता जा रहा है। चारों ओर कॉलोनी बढ़ रहीं है। इसके बाद भी नगरपालिका का क्षेत्र नहीं बढ़ रहा है। लोग शहर में तो बस गए, मगर शहर की सुविधाओं से वंचित हैं। माधोटांडा रोड किनारे 15 साल पहले देशनगर बाहर चुंगी नाम से कॉलोनी बसना शुरू हुई थी। अब तक करीब ढाई सौ से अधिक घर बन चुके हैं। इसके बाद भी इस कॉलोनी को नगरपालिका में शामिल नहीं किया गया। लोग खुद ही पानी के निकास और साफ-सफाई की बंदोबस्त करते हैं।
विज्ञापन

शहर में 32 हजार से अधिक घर हैं और आबादी की बात करें, तो डेढ़ लाख ऊपर नगरपालिका के अनुसार बताई जा रही है। इसके अलावा शहर के चारों ओर बसी कॉलोनियों को अभी तक नगरपालिका में शामिल नहीं किया गया है। साफ सफाई से लेकर विद्युत व्यवस्था तक दुरुस्त नहीं है। लोग सिर्फ नाम को शहर में रह रहे, मगर सुविधा गांव से भी बदतर है।
विज्ञापन

बीस मीटर की दूसरी में है शहर और देहात का अंतर
माधोटांडा रोड किनारे बसी देशनगर बाहर चुंगी कॉलोनी और शहर की निरंजनकुंज कॉलोनी में महज टनकपुर रेलवे ट्रैक बीच में है। इससे बीस मीटर के अंतराल में नगरपालिका और ग्राम पंचायत का फेर है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में प्लांट खरीदते समय नगरपालिका में शामिल होने की बात कहीं गई। प्लांट भी शहर की कॉलोनी के नाम से रजिस्ट्री कराई गई। मगर अभी तक शहर की कोई सुविधा नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की भी इस कॉलोनी की ओर नहीं है ध्यान
गांव खपरैल गौटिया के निकट होने के कारण यहां के वाशिंदे चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत में वोट देते है। शामिल भी इस कॉलोनी को ग्राम पंचायत में किया गया। इसके बाद भी ग्राम प्रधान कॉलोनी की सड़क और पानी निकास की ओर ध्यान नहीं देते। इससे बारिश के दिनों में निकलना दूभर हो जाता है। शहर और गांव के बीच में कॉलोनी वाले फंसकर रह गए हैं।
लगातार शहर बढ़ता जा रहा है। मगर नगरपालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। शहर में मकान बनाने को लेकर चार साल पहले प्लांट खरीद कर बनवाया था। मगर सुविधा गांव की भी नहीं मिल रहीं। - जय सिंह, कॉलोनीवासी
कॉलोनी में ढाई सौ से अधिक घर हैं और एक हजार से ऊपर आबादी है। इसके बाद भी कॉलोनी के मुख्य रास्ते कच्चे है। शहर की कॉलोनी के नाम से प्लांट की रजिस्ट्री कराई, मगर सुविधा गांव से भी बदतर है। - करन गंगवार, कॉलोनीवासी
कॉलोनी में कूड़े उठाने की समस्या बनी रहती है। खुद ही कॉलोनी के बाहर जाकर फेंकना पड़ता है। बीस मीटर की दूरी पर शहर है। इसके बाद भी कॉलोनी को शामिल नहीं किया जा रहा है। गांव की सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। इससे काफी दिक्कत होती है। - कमलेश कुमारी, कॉलोनीवासी

दस साल पहले कॉलोनी में घर बनवाया था। बिजली, पानी, कूड़े की मुख्य समस्या है। सफाई कर्मी भी कोई नहीं आता। कई बार ग्राम प्रधान से नालों की सफाई के लिए कहा, मगर ध्यान नहीं दिया जाता। शहर में रहने के बाद भी कॉलोनी की ओर ध्यान नहीं है। - पुष्पारानी, कॉलोनीवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed