फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The role of Anganwadi workers is important: Jitin

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : जितिन

Sun, 24 Aug 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The role of Anganwadi workers is important: Jitin
बीसलपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुकर बांटते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद।संवाद।
बीसलपुर। सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। जल्द ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को गांव मंडरा सुमन के बरातघर में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। गर्मी और बारिश के मौसम में भी घर-घर जाकर टीकाकरण करती हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल करती हैं।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं को काफी प्राथमिकता दी जा रही है। जल्द सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय स्तर से एक-एक स्मार्टफोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को समाज में बराबर का भागीदार बनाने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। सरकार महिलाओं को बराबर का सम्मान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की रीढ़ हैं। उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने की। संचालन देव स्वरूप पटेल व संगम वाजपेयी ने किया। आयुष मिश्रा ने आभार जताया। सम्मेलन में 437 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेशर कुकर दिए गए।

इस मौके पर कुछ लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं बताईं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आने से पहले कार्यकर्ताओं ने बरेली मार्ग के भड़रिया मोड पर स्वागत किया। विधायक ने बीसलपुर से लखनऊ और दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलवाने की मांग की। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल ने बीसलपुर पीलीभीत हाईवे के निर्माण की जांच कराने और कस्बा टिकरी के पास लगाया गया टोल प्लाजा तत्काल बंद करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed