Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Ramnagar-Patliputra Special will depart tomorrow after completing its final trip.

Lakhimpur Kheri News: कल आखिरी फेरा लेकर रवाना होगी रामनगर-पाटलिपुत्र स्पेशल

Fri, 27 Nov 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The Ramnagar-Patliputra Special will depart tomorrow after completing its final trip.
मैलानी में खड़ी ट्रेनफाइल फोटो
मैलानी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को चलाई गई रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर पूजा स्पेशल ट्रेन रामनगर से 28 और पाटलिपुत्र से 29 नवंबर को अपना आखिरी फेरा लेकर रवाना होगी। इसके बाद इसका संचालन बंद हो जाएगा। लिहाजा छठ पूजा पर घर गए प्रवासी मजदूरों की 29 नवंबर के बाद काम पर लौटने में मुश्किलें बढ़ जाएंगी और इस रूट पर यात्रियों के पास विशेष ट्रेन का विकल्प नहीं रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने त्योहारों के मौके पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन पहले तीन फेरों के लिए किया था। बाद में इसका एक फेरा और बढ़ा दिया। इस ट्रेन से उत्तराखंड़ के रामनगर, खीरी, सीतापुर आदि जिलों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और कामगारों को बिहार जाने में आसानी हो गई थी।
विज्ञापन

इज्जतनगर के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र पूजा विशेष गाड़ी का एक फेरा और बढ़ने से यह अपना चौथा और आखिरी फेरा लेकर 28 नवंबर शनिवार को रामनगर से सुबह 05:50 बजे प्रस्थान कर काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा जंक्शन, पीलीभीत, पूरनपुर होते हुए मैलानी 140:0 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी से 14:10 बजे प्रस्थान कर गोला गोकर्णनाथ से 14:32, लखीमपुर से 15:02, सीतापुर जंक्शन से 16:00 बजे छूटकर गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर जंक्शन, गोरखपुर कैंट, कप्तानगंज जंक्शन, दिघवारा, दीघा ब्रिज हॉल्ट होकर रविवार को सुबह 07:35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर 29 नवंबर को पाटलिपुत्र से रविवार को प्रातः 09:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार की रात सीतापुर जंक्शन से 02:30 बजे, लखीमपुर से 03:25 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 03:55 बजे, मैलानी से 04:25 बजे, पूरनपुर से 05:10 बजे, पीलीभीत से 06:15 बजे, भोजीपुरा जंक्शन से 07:35 बजे, बहेड़ी से 08:02 बजे, किच्छा से 08:32 बजे, लालकुआं से 09:15 बजे, बाजपुर से 10:22 बजे, काशीपुर से 11:25 बजे प्रस्थान कर सोमवार को दोपहर 12:35 बजे रामनगर पहुंचेगी।
000
000
फोटो 3 कैलाश अग्रवाल
बड़ी लाइन बनने के बाद मैलानी से लंबी दूरी के ट्रेनें तो छोड़ो लखनऊ जंक्शन से बरेली तक सीधी ट्रेन नहीं है। व्यापारियों को कारोबार के सिलसिले में बरेली जाना पड़ता है। सीधी ट्रेन ने होने से पीलीभीत पहुंचकर वहां से ट्रेन बदलकर बरेली पहुंचते हैं। ऐसे में अधिक समय लगता है। त्योहार के मौकेे पर चलाई गई रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर को नियमित कर दिया जाए, तो अच्छा रहेगा।

कैलाश अग्रवाल, युवा व्यापारी मैलानी
00
फोटो 4 अवनीश प्रकाश अवस्थी
आमान परिवर्तन के बाद से मैलानी से लखनऊ जंक्शन व बरेली से सीधी रेलसेवा अब तक शुरू नहीं की गई है। लंबी दूरी के नाम पर सिर्फ एक नियमित ट्रेन इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस ही चल रही है। यदि रेलवे त्योहार के मौके पर चलाई गई रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर विशेष गाड़ी को नियमित कर दे, तो बिहार और पूर्वांचल जाने में क्षेत्रवासियों को सुविधा बढ़ जाएगी। क्षेत्र में तमाम लोग पूर्वांचल के हैं और सरकारी नौकरियों में भी कार्यरत हैं।
अवनीश प्रकाश अवस्थी, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस मैलानी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed