फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The property in dispute with friend Was coupled killing brother

संपत्ति विवाद में दोस्त के साथ मिलकर की थी भाई की हत्या

Sat, 08 Aug 2015 10:46 PM IST
Brkedha
Brkedha Updated Sat, 08 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

गांव पिपराखास निवासी शांतिस्वरूप उर्फ रमेश की हत्या उसके सगे छोटे भाई ने प्रापर्टी के विवाद को लेकर गांव के ही एक युवक के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई सुखलाल व गांव निवासी उसके दोस्त अजय पाल गंगवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

विज्ञापन

गांव पिपराखास निवासी 32 वर्षीय शांतिस्वरूप उर्फ रमेश का 18 जुलाई को गांव निवासी इन्द्रपाल गंगवार के घर के पास नाली में शव पड़ा मिला था। उसके हाथ पैर बधे थे और गले में गहरे घाव के निशान थे। पुलिस ने मृतक के पिता सुंदरलाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ सुुरेश कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पाया गया कि शांतिस्वरूप उर्फ रमेश चौराहे पर गया ही नहीं था। इस पर पुलिस के शक की सुई मृतक के घर में ही घूम रही थी। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने जब मृतक के छोटे भाई सुखलाल उर्फ नन्हे को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बकौल एसओ सुखलाल ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेक्टर की बिक्री कराकर उसकी रकम स्वयं लेना चाह रहा था। 17 जुलाई की सुबह 11 बजे इसी बात को लेकर फिर झगड़ा हुआ। जिस पर सुखलाल ने बांका लेकर शांतिस्वरूप को दौैडा लिया। जिस पर शांतिस्वरूप जान बचाकर अजय पाल गंगवार के घर में जा घुुसा। पीछे से पहुंचे सुखलाल ने बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सुखलाल उर्फ नन्हे अपने साथी अजय पाल गंगवार के साथ रात में लाश को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। तभी गांव के लोगो के जग जाने के कारण दोनो आरोपी शव को इंद्रपाल गंगवार के मकान के पास डालकर चले गये। एसओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed