{"_id":"67743c29680ed5b5c20bb285","slug":"the-pontoon-bridge-is-ready-for-now-only-small-vehicles-will-be-able-to-pass-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128245-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पैंटून पुल तैयार, फिलहाल छोटे वाहन ही गुजर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पैंटून पुल तैयार, फिलहाल छोटे वाहन ही गुजर सकेंगे
Wed, 01 Jan 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
शारदा नदी के पैंटून पुल से शुरू किया गया छोटे वाहनों का आवागमन।स्रोत:वीडियो ग्रैंब
पूरनपुर। पैंटून पुल तैयार होने के बाद मंगलवार से हल्के वाहनों का आवागमन पुल से शुरू करा दिया गया। बसें और अन्य वाहन पुल से अभी आवागमन नहीं कर सकेंगे। इन्हें एक सप्ताह बाद पुल से गुजरने की अनुमति मिलने की उम्मीद है।
तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांवों में आवागमन के लिए शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। मानसून से पहले इसे हटा लिया जाता है। पुल हटाने की तिथि 15 जून और पुल तैयार कर उससे आवागमन शुरू करने की तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। पिछले कई सालों से पुल निर्धारित समय पर हटा तो लिया जाता है, मगर निर्धारित समय पर पुल से वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा है।
इस वजह से शारदा पार आवागमन के लिए 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल न तैयार होने से लोगों को तहसील मुख्यालय आने में परेशानी होती है। पिछले दिनों ट्रांस शारदा क्षेत्र में दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को लोगों ने समस्या से अवगत कराते हुए पुल शीघ्र तैयार कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को तलब कर नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही हर हाल में साल के अंत तक पुल तैयार कराने के सख्त निर्देश दिए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री की नाराजगी के बाद मंगलवार शाम पांच बजे पुल तैयार कर दिया गया। पुल से बाइकों और छोटे वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया।
यहां अभी कई काम नहीं हुए हैं। इस वजह से वाहन गुजरने के दौरान हादसे का खतरा रहता है। इसी वजह से बड़े वाहनों को यहां से नहीं गुजारा जा रहा।