{"_id":"56ec42ec4f1c1bd55b8b46fb","slug":"the-police-will-work-to-reconcile-the-two-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों देशों की पुलिस सामंजस्य से करेगी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों देशों की पुलिस सामंजस्य से करेगी काम
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी द्वारा इंडो-नेपाल बार्डर की शारदापुरी चौकी पर बैठक बुलाई गई। बैठक में शामिल भारतीय क्षेत्र के थाना संपूर्णानगर (खीरी) और हजारा की पुलिस ने नेपाल पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर दोनों देशों के बीच होने वाले अपराधों पर कार्रवाई करने और रोक लगाने की रणनीति बनाई गई।
एसएसबी के तत्वावधान में एसएसबी शारदापुरी चौकी पर एक बैठक हुई। बैठक में होली पर्व और सीमा से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अपराधों पर चर्चा हुई। बैठक में थाना संपूर्णानगर एसओ तपेश्वर सागर ने कहा कि नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी होती है। भारतीय क्षेत्र में अपराध करने के बाद अपराधी नेपाल में शरण ले लेते हैं। भारतीय पुलिस को उसे पकड़ने में दिक्कत होती है। उन्होंने नेपाल पुलिस से सामंजस्य बनाकर अपराधियों की धड़पकड़ करने और बार्डर से होने वाली तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सामंजस्य के साथ काम करने की बात कही। नेपाल के जिला कंचनपुर के थाना विलहरी के प्रभारी भरत बहादुर चौधरी ने भी कई सुझाव रखे। बैठक में दोनों देशों की पुलिस और एसएसबी ने रविवार को संयुक्त रूप से बार्डर क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग करने का निर्णय लिया। बैठक में शारदापुरी एसएसबी चौकी इंचार्ज ठाकुरदास, एसओ हजारा इंद्रकुमार, खजुरिया चौकी इंचार्ज जयप्रकाश यादव, नेपाल की पचवी चौकी इंचार्ज रघुनाथ चौधरी के अलावा नेपाल शस्त्र हिंसा न्यूनीकरण के सचिव वीर बहादुर नेपाली, सरिता नेपाली, निर्मला भंडारी मौजूद रहीं।