फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The plot of robbery was hatched to save the jailed brother

जेल में बंद भाई को बचाने के लिए रची थी लूट की साजिश

Tue, 01 Mar 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
The plot of robbery was hatched to save the jailed brother
पीलीभीत। गांव पतरासा कुंवर निवासी अरविंद ने जेल में बंद भाई को बचाने के लिए फर्जी लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर अरविंद को जेल भेज दिया है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अरविंद से नवाबगंज रोड पर देवहा नदी के पुल के पास गोली मारकर लूटपाट की घटना सामने आई थी। पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अरविंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में सामने आया कि अरविंद के भाई नरेश के ससुर ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अरविंद सहित अन्य परिवार के लोग जेल से छूट गए थे। जबकि अरविंद का भाई नरेश अभी जेल में है। उसी को बचाने के लिए अरविंद ने लूट की साजिश रची और देवहा पुल के पास खुद को गोली मारी।
विज्ञापन

झूठी घटना बनाकर नरेश के ससुर के रिस्तेदारों को फंसा दिया। जिससे दोनों पक्षों में आसानी से समझौता हो सके। मगर अरविंद की झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने तमंचा बरामद कर उसके आपराधिक कृत्य और निर्दोष को फंसाने की धारा में उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed