फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The plains tremble due to snowfall in the mountains

पहाड़ों में बर्फबारी से कांपा मैदान

Mon, 20 Dec 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
The plains tremble due to snowfall in the mountains
पीलीभीत। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर है। रविवार की सुबह सर्द हवाओं और घने कोहरे के साथ शुरू हुई। पारा भी एक डिग्री नीचे आ गया। दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। दिन भर लोगों में कंपकंपी रही। शाम के बाद गलन और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो दिन ऐसी स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को सर्द हवाओं ने मौसम बेहद सर्द कर दिया। हालांकि रविवार को सर्द हवाएं नहीं चली लेकिन मौसम ठंडा ही रहा। शनिवार की रात में न्यूनतम पारा चार डिग्री से भी नीचे आ गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप अगले दो दिन तक रह सकता है। हालांकि उसके बाद मौसम सामान्य होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सर्दी को लेकर प्रशासन अलर्ट, रैन बसेरों का किया निरीक्षण
सर्द रातों में बाहर से आने वालों लोगों के ठहरने के लिए रैन बसेरों में इंतजाम किए गए हैं। डीएम ने टीमें भेजकर रैन बसेरों का निरीक्षण कराया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। खिड़की, शीशे, चादर आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो गुनी की जाएगी अलाव की संख्या
शहर में अभी कुछ जगहों पर ही अलाव जलाए जा रहे हैं। अब डीएम ने इनकी संख्या दोगुनी करने के निर्देश दिए हैं। खासतौर से बस स्टाप, रेलवे स्टेशन, शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी।
छह हजार लोगों को दिए जाएंगे कंबल
प्रशासन की तरफ से गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। प्रशासन ने छह हजार कंबल खरीदे हैं। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 21 दिसंबर से वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
सर्दी में रखे बच्चे और बुजुर्गों की सेहत का ख्याल
सर्दियों में सबसे ज्यादा दिक्कतें छोटे बच्चों और बुजुर्गों के सामने पेश आती हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीएस यादव ने बताया कि बुजुर्गों में इम्युनिटी घट जाती है और बच्चों में इम्युनिटी कम होती है इसलिए इनका ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। वायरल फीवर और सर्दी जुकाम की दिक्कतें ज्यादा आती हैं। छोटे बच्चे सर्दियों में रोटा वायरस की चपेट में भी जल्दी आ जातेे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, डायपर चेक करते रहे। ठंडे पानी से दूर रखें। बुजुर्ग लोग सुबह टहलने से परहेज करें, कोई ठंडा पदार्थ न खाएं।

अलाव की संख्या दो गुनी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉफ, शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। छह हजार लोगों को कंबल वितरित किए जाएंगे। रैन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed