फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The other day, five hundred houses, Stores dominated the dark

दूसरे दिन भी पांच सौ घरों, दुकानों में छाया रहा अंधेरा

Wed, 07 Oct 2015 11:36 PM IST
पूरनपुर
पूरनपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फुंका बिजली ट्रांसफार्मर न बदले जाने से दूसरे दिन भी पांच सौ उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों में अंधेरा छाया रहा। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार सुबह तक ट्रांसफार्मर न बदलने पर ब्लाक चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
एसडीओ कार्यालय के समीप रखा 630 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर मंगलवार अपरान्ह को फुंक गया था। धूं-धूं कर जल रहे बिजली ट्रांसफार्मर की आग को कर्मचारियों ने बमुश्किल बुझाया। ट्रांसफार्मर फुंकने से नगर के स्टेशन रोड, ब्लाक चौराहा, मोहल्ला गनेशगंज, रजागंज के कुछ हिस्से की बिजली सप्लाई गुल हो गई। फुंका ट्रांसफार्मर दूसरे दिन भी नहीं बदला जा सका। इससे उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब पांच सौ उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में अंधेरा छाया रहा। अवर अभियंता सुधीर शर्मा ने बताया कि 630 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर शाहजहांपुर में मिल गया है। ट्रांसफार्मर  तको लाने को लिए  वाहन को भेजा गया है। बृहस्पतिवार सुबह तक ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई सुचारू करा दी जाएगी। उधर, बिजली ट्रांसफार्मर दूसरे दिन भी न बदले जाने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी लाडले ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को सुबह तक बिजली ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। तब अपरान्ह को ब्लाक चौराहा पर जाम लगाकर बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन होगा।    
विज्ञापन

फिर बदला बिजली सप्लाई का शेड्यूल
पूरनपुर। नगर क्षेत्र में बिजली सप्लाई का शेेड्यूल फिर बदल गया है। अब सुबह सवा छह बजे से अपरान्ह सवा दो बजे और शाम को पांच बजे से शाम नौ बजे तक बिजली सप्लाई मिलेगी। अब तक सुबह पांच बजे से दस बजे और अपरान्ह तीन बजे से शाम आठ बजे तक बिजली सप्लाई मिल रही थी। एसडीओ (बिजली) सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बिजली की उपलब्धता बढने पर अब बारह घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। अब तक दस घंटा बिजली सप्लाई दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed