{"_id":"abe424e131e7ffaa383c51a06b324fa5","slug":"the-obligation-on-student-numbers-in-order-instructors-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संख्या की बाध्यता संबंधी आदेश से अनुदेशकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संख्या की बाध्यता संबंधी आदेश से अनुदेशकों में रोष
Pilibhit
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदेशक शिक्षक एसोसिएशन की बैठक में सौ बच्चों की बाध्यता संबंधी शासनादेश पर रोष व्यक्त किया गया। अनुदेशकों ने विधायक हेमराज वर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में रविवार को हुई बैठक में अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि सौ से कम छात्र संख्या होने पर अनुदेशक को हटाने का शासनादेश जारी कर अनुदेशकों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सौ बच्चों को बाध्यता समाप्त करने व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 24 अगस्त को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी अनुदेशकों से धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। बैठक के बाद अनुदेशकों ने सपा विधायक हेमराज वर्मा के आवास पहुंचकर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में अनुदेशकों को मूल विद्यालय में कार्यरत रखने, सौ छात्र संख्या की बाध्यता हटाने, 20 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि अनुदेशक संगठन की मजबूती के लिए अनुदेशक कल्याण समिति के सचिव कृष्णकांत शर्मा ने वार्ता की गई है। संभवत: अब एक ही संगठन के बैनर तले अनुदेशकों की लड़ाई लड़ी जाएगी। नरेंद्र मौर्य, विक्की सोनकर, सर्वेश गंगवार, इंदु, सुरकेंद्र, अनिल गंगवार, सत्यम, अजीत, भारत, जितेंद्र, आदित्य, महेंद्र, प्रदीप, संतोष, राकेश, अविनाश, आलम, इमरान, गुलाब सिंह, किरन, ज्योति, पूनम, पूजा, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन