{"_id":"66a41b820a9b3548670ccf24","slug":"the-nmc-team-inspected-the-medical-college-once-again-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120072-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज का एक बार फिर एनएमसी की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज का एक बार फिर एनएमसी की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
पीलीभीत। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम ने एक बार फिर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में सौ सीटों का शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए मान्यता देने के संबंध में निरीक्षण किया। एनएमसी की टीम ने जून माह में भी निरीक्षण किया था। ब्लड बैंक का लाइसेंस न होने, चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी के चलते तब मान्यता देने से इन्कार कर दिया गया था।
एक बार फिर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की ओर से मान्यता के लिए आवेदन किया गया। जिस पर एनएमसी की टीम ने बृहस्पतिवार को यहां आकर बारीकी से निरीक्षण किया।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल की ब्लड बैंक की क्षमता को बढ़ाने के लिए सेपरेशन यूनिट का संचालन किया जाना है लेकिन दिल्ली से सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन की ओर से वहां लैब टेक्नीशियन की कमी के चलते लाइसेंस नहीं दिया गया है।
-- बृहस्पतिवार को एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज परिसर का मान्यता के लिए निरीक्षण किया था। इस बार उम्मीद है कि एनएमसी की ओर से शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य