फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The new wing will tehsils field development

नई तहसीलों से क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

Wed, 20 Jan 2016 12:25 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 20 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन

 जिले में दो नई तहसीलों के बनने का रास्ता साफ होने से विकास में तेजी आने की उम्मीद जगी है। दूर दराज के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा, वहीं जिले के विकास को मिलने धनराशि अब पांच भागों में बटेगी जिससे इन क्षेत्रों में अब की अपेक्षा अधिक काम कराया जा सकेगा।

विज्ञापन

पूरनपुर और सदर तहसील को विभाजित कर क्रमश: कलीनगर और अमरिया को नई तहसील बनाने के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। इन प्रस्तावों को सोमवार को लखनऊ में हाईपॉवर कमेटी ने स्वीकृति देकर राजस्व परिषद को भेज दिया है। उम्मीद है जल्द दोनों नई तहसीलों की घोषणा की औपचारिकता पूरी हो जाएगी। जिले में दो नई तहसील बनने से विकास में और तेजी आएगी। अधिकारियों की संख्या बढने से जहां वह जन समस्याओं को अब की अपेक्षा ज्यादा बेहतर तरीके से सुनकर उनका निराकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

अमरिया और कलीनगर में ही बनेंगे हेडक्वाटर
जिले की दोनों नई प्रस्तावित तहसीलों के प्रस्ताव के साथ ही उनके हेडक्वाटर के लिए भी जगह की उपलब्ध भी दर्शायी गई थी। इसके तहत अमरिया तहसील का भवन अमरिया में खाली निष्प्रोज्य पड़े कैनाल कोठी कैम्पस में कराया जाना है वहीं कलीनगर में तहसील मुख्यालय पूरनपुर रोड पर नगर पंचायत की जमीन पर बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की धनराशि का मिलेगा पांचवां हिस्सा
जिले में विकास के लिए अब तक जाने वाली धनराशि एवं योजनाओं को तीन तहसीलों के हिसाब से वितरित किया जाता था। ऐसे में बड़ी तहसील होने के कारण पूरनपुर को नुकसान उठाना पड़ता था। लेकिन अब दो नई तहसीलें बनने से विकास योजनाओं की धनराशि पांच तहसीलों में बटेंगी जिससे बीसलपुर को कुछ नुकसान होगा लेकिन दो नई तहसीलों कलीनगर व अमरिया और इनकी मातृ तहसीलों पूरनपुर व सदर को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed