{"_id":"61c4bc16834eeb01741891dd","slug":"the-miscreants-took-out-the-pantrol-clip-of-the-railway-track-by-beating-the-security-guards-pilibhit-news-bly470249745","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्डों की पिटाई कर रेल पटरी के पेंट्रोल क्लिप निकाल ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्डों की पिटाई कर रेल पटरी के पेंट्रोल क्लिप निकाल ले गए बदमाश
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। पूरनपुर मैलानी रेल मार्ग उदयपुर-दुधियापुर के बीच सुरक्षा गार्डों की पिटाई कर बदमाश रेल पटरी के कई पेंट्रोल क्लिप और लाइनर निकाल ले गए। ठेकेदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मंगलवार रात को बदमाश रेलवे पटरी में लगे कई पेंट्रोल क्लिप और लाइनर निकाल रहे थे। टोकने पर बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। घटना में सुरक्षा गार्ड गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी महेश घायल हो गया था। राजपाल बिल्डर्स लखनऊ के प्रोपराइटर आरडी यादव ने बताया कि बदमाश 45 पेंट्रोल क्लिप और लाइनर खोलकर ले गए। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को फिर बदमाशों ने उदयपुर और दुधियाखुर्द के बीच गार्डों से मारपीट की और कई पेंट्रोल क्लिप, लाइनर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि लगातार रेलवे पटरी में लगी क्लिपों की चोरी हो रही है। चोरी क्लिपों को नगर के कबाड़खानों पर बिक्री किया जा रहा है। घटना की तहरीर बृहस्पतिवार को पुलिस को दी गई है।