फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The mercury reached 43.8 , the people suffering

पारा पहुंचा 43.8 पर, लोग बेहाल

Tue, 26 May 2015 11:19 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 26 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 43.8 , the people suffering
मई में सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। लू के थपेड़ों व तपती दोपहरी के
विज्ञापन
चलते लोगों क ा बाहर निकलना दूभर हो गया है। मंगलवार को पारा अधिकतम 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर होते होते बाजार में भी सन्नाटा पसर गया।

इस सीजन मेंमई के अंतिम सप्ताह में सूरज के आग उगलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों को बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया। गर्म हवा के इन थपेड़ों से बचने के लिए कोई छाता लगाए निकलता दिखा तो अधिकतर लोग कपड़ों से अपने को ढक कर बाहर निकले।

मंगलवार को पारा अधिकतम 43.8 व न्यूनतम 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर होते होते बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। वहीं अधिकांश युवतियां छाते के सहारे निकलते दिखी। गर्मी से राहत के लिए कोई जूस तो कोई कोल्ड्रिंक पीकर गलातर करता नज़र आया। स्कूली बच्चों को भी जाते समय काफी दिक्कत हुई।
सप्ताह भर में उतार चढ़ाव के साथ पारा पर एक नजर
दिनांक    अधिकतम पारा
19 मई    42.8 डिग्री सेल्सियस
20 मई    41.6 डिग्री सेल्सियस
21 मई    41.4 डिग्री सेल्सियस
22 मई    41.5 डिग्री सेल्सियस
23 मई    41.6 डिग्री सेल्सियस
24 मई    42.6 डिग्री सेल्सियस
25 मई    42.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed