फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The major political parties in office preparing for occupation

प्रमुख पद पर कब्जे की तैयारी में जुटे सियासी दल

Sat, 14 Nov 2015 10:32 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 14 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद से सियासी दलों ने ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सत्ताधारी पार्टी सपा इसमें अधिक सक्रिय दिख रही है। प्रांतीय नेतृत्व के सभी ब्लाक प्रमुख सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी लड़ाने के निर्णय के बाद जिले में भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी सात ब्लाकों में प्रमुख पद के दावेदारों से 30 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। प्रमुख पद पर कब्जे की कोशिश में भाजपा व बसपा भी लगी है। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक का कहना है कि उनकी पार्टी प्रमुख पद पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

विज्ञापन

प्रमुख पद की दौड़ में लगे सपाइयों को उम्मीद है कि वह प्रदेश में सत्ता प्रभाव के चलते ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर थोड़ी बहुत मेहनत के बाद विराजमान हो सकते हैं। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में आपसी गुटबाजी न शुरू हो जाए इसलिए पार्टी हाईकमान ने पहले ही कह दिया कि प्रमुख पद के दावेदार का चयन प्रांतीय नेतृत्व करेगा। फिर भी दावेदारी का मन बनाए बैठे लोग यह जानते हैं कि स्थानीय प्रमुख नेताओं की इसमें रायशुमारी अधिक मायने रखेगी। लिहाजा वह एक ओर निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए कहीं अभिनंदन तो कहीं गुपचुप ढंग से भोज के कार्यक्रम कर रहे हैं तो दूसरी ओर जिले के बड़े नेताओं की परिक्रमा भी लगे हैं।  
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को पत्र भेज कर सभी ब्लाकों में प्रमुख पद के उम्मीदवार उतारने के निर्देश दिए हैं। दावेदारों के नाम का निर्णय प्रदेश मुख्यालय पर ही होगा। पार्टी के निर्वाचित क्षेत्रपंचायत सदस्यों को इससे अवगत करा दिया गया है। दावेदारों को अपने आवेदन जिला कार्यालय पर 30 नवंबर तक दिए गए प्रारूप को भर कर करना होगा। दावेदार चाहे तो इसकी एक प्रति सीधे प्रदेश मुख्यालय भी भेज सकते हैं। प्राप्त आवेदन पांच दिसंबर को प्रदेश मुख्यालय में जमा होंगे। उम्मीदवारों की घोषणा वहीं से होगी। सपा ने जिले के सभी सात ब्लाकों में प्रमुख पद पर कब्जे की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा

भाजपा का प्रयास है कि सभी सात ब्लाकों पर अपने उम्मीदवार उतारे। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों से संपर्क भी किया जा रहा है। प्रमुख चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद तेजी के साथ इस पर काम किया जाएगा।

सुरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष भाजपा

पार्टी हाई कमान से सभी ब्लाकों में पार्टी समर्थित प्रमुख पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने के निर्देश आए हैं। पूरनपुर, बरखेड़ा व बिलसंडा से प्रमुख पद के दावेदारों के कई आवेदन मिल चुके हैं। शेष के मिलने के बाद उसे प्रदेश मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से जिसे प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा उसे पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ाएगी।
हरीराम गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
ब्लाक       क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या
बीसलपुर         84
बिलसंडा          95
बरखेड़ा            89
मरौली             105
अमरिया           123
ललौरीखेड़ा        84
पूरनपुर             274

कुल ब्लाक 07, कुल क्षेपं सदस्य 854

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed