{"_id":"72da041eb3d627457d6f032f3a13064d","slug":"the-lawsuit-against-misconduct-in-the-women-s-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के मुकदमे के विरोध में महिलाओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के मुकदमे के विरोध में महिलाओं का धरना
Pilibhit
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव में महिला से दुराचार के मामले में अब आरोपी पक्ष भी आमने आ गया है। आरोपी पक्ष की महिलाओं ने रविवार को नेहरू पार्क में धरना देकर दुराचार का झूठा मुकदमा दर्ज होने का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने साथ तीन माह पूर्व हुए दुराचार के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बच्चों का साथ नेहरू पार्क में धरना दिया था। इसकी जानकारी होने पर अब आरोपी पक्ष की महिलाएं भी मैदान में उतर आई हैं। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि उनके परिवार के व्यक्ति पर दुराचार का झूठा आरोप लगाया गया है। कुछ दिन पहले उस महिला के साथ आरोपी के परिवार की महिला के साथ कंडा (उपला) थोपने की जगह को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
इस जमीन को कब्जाने के लिए महिला ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही आरोप लगाया है कि पुलिस दबाव में आकर झूठे मुकदमे में एफआर लगाने की जगह निर्दोष आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर रविवार को सुबह पुलिस ने घर दबिश देकर तोड़फोड़ की। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया एक दिन धरने पर बैठी महिला के दर्ज मुकदमे में आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दी गई थी। तोड़फोड़ का आरोप गलत है।
विज्ञापन