फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The knock of swine flu in the district , the woman 's death

जिले में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, महिला की मौत

Wed, 04 Mar 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 04 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
The knock of swine flu in the district , the woman 's death
शहर की एक महिला की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात में हालत खराब होने पर परिवार वाले उसे अस्पताल से घर ला रहे थे। गाजियाबाद के पास बुधवार सुबह तड़के मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 59 वर्षीय पत्नी सुषमा अग्रवाल की तबियत खराब होने पर 24 फरवरी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टर ने महिला को स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताते हुए बरेली ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

तब परिवार वाले महिला को 25 फरवरी को मिशन अस्पताल बरेली में भर्ती कराए। महिला के पति एवं सेवानिवृत प्रबंधक वीके अग्रवाल ने बताया कि वहां पर्याप्त सुविधा नहीं होने और डॉक्टरों की सलाह पर वह पत्नी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए। वहां हुई जांच में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तक इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार देखा गया। लेकिन तीसरे दिन डॉक्टरों ने सुषमा की हालत अधिक खराब होने की जानकारी दी। उम्मीद खत्म होने पर वह सुषमा को एंबुलेंस से घर ला रहे थे। बुधवार सुबह तड़के गाजियाबाद के समीप महिला ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने उनका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
000
स्वास्थ्य विभाग को दी थी जानकारी
पति वीके अग्रवाल ने बताया कि 25 फरवरी को प्राइवेट डॉक्टर द्वारा स्वाइन फ्लू की आशंका होने की जानकारी देने पर उन्होंने सीएमओ कार्यालय में इसकी सूचना दी थी। वहां से कोई रेस्पांस नहीं मिला था, तब वह जिले से बाहर पत्नी का इलाज कराने गए थे। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में कोई सरकारी इंतजाम नहीं है। इससे लोगों को भटकना पड़ रहा है।

000
डॉक्टरों की टीम को भेजा गया है
महिला की स्वाइन फ्लू से मौत होने की जानकारी मिली है। डॉक्टरों की टीम को पीड़ित के घर भेजा गया है। हालांकि अभी तक जिले में किसी अन्य में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज प्रकाश में नहीं आया है। महकमे द्वारा स्वाइन फ्लू से निपटने के सभी इंतजाम पहले से किए जा चुके हैं।
- डॉ. ओम चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed