फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The joy of the festival turned into mourning, three deaths spread silence.

Pilibhit News: मातम में बदलीं त्योहार की खुशी, तीन मौतों से पसरा सन्नाटा

Sun, 19 Oct 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 19 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The joy of the festival turned into mourning, three deaths spread silence.
दियोरिया/ बिलसंडा/भुता। दीपावली से एक दिन पहले बरेली के बीसलरोड पर हुए सड़क हादसे ने पीलीभीत जिले के तीन मजदूर पेशा परिवारों की खुशियां छीन लीं। मथुरा में धान की कटाई कर लौट रहे मजदूरों की वैन वैन वहां टूरिस्ट बस से टकरा गई। दीपावली पर तीनों के परिवार में खुशी का माहौल था जो अब मातम में बदल गया है।
विज्ञापन

दियोरिया के गांव पकड़िया निवासी सुधीर ने बताया कि उनका भाई राकेश कुछ समय से बरेली के छोटी बिहार इलाके में परिवार के साथ रहने लगा था। राकेश अपनी ईको वैन चलाता था। शुक्रवार को वह दियोरिया में लगा मेला देखने बाइक से परिवार के संग गांव आया था। शाम को बच्चों को गांव में छोड़कर पत्नी को लेकर बाइक से बरेली लौट गया था। शुक्रवार देर रात मथुरा से लौटे पकड़िया और बिलसंडा क्षेत्र के गांव परेवा तुर्रा के कई लोगों ने बस न मिलने पर राकेश को कॉल की।
विज्ञापन

परिचित होने की वजह से राकेश अपनी वैन लेकर उन लोगों के पास पहुंचा। इसके बाद 13 लोग वैन में सवार होकर गांव को रवाना हुए। बरेली-बीसलपुर रोड पर भुता के पास वैन और बस की टक्कर हो गई। हादसे में राकेश के अलावा मथुरा से लौटे गौरव (19) निवासी गांव लाम्हुआ, जितेंद्र (32) निवासी परेवातुर्रा की मौत हो गई। दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
घटनास्थल पर पहुंचे तीन गांव के लोग
हादसे की सूचना मिली तो तीनों गांवों के लोग घटनास्थल व बरेली के निजी अस्पताल की ओर चल दिए। शनिवार को तीनों गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। मृतकों के घर दिन भर लोग सांत्वना देने पहुंचते रहे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दीपावली पर गम का पहाड़ टूटने से हर आंख नम दिखी। शाम ढले शवों को बरेली में पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया जा सका।

--

धान कटाई करने एक महीने पहले गए थे मजदूर

ग्रामीणों ने बताया कि दियोरिया और बिलसंडा क्षेत्र के कई लोग मजदूरी पर धान की कटाई करते हैं। ये लोग इसी सिलसिले में एक महीने पहले ठेकेदार की ओर से तय होकर मथुरा गए थे। दीपावली पर सभी लोग हंसी खुशी घर लौट रहे थे लेकिन हादसे ने त्योहार की खुशियां निगल लीं।

--
गौरव और जितेंद्र थे अविवाहित, राकेश की मौत से बच्चों का बुरा हाल
- हादसे ने कई परिवारों को ऐसा दुख दिया, जिसको वह जीवन भर नहीं भुला पाएंगे। परिजनों के अनुसार राकेश के परिवार में पत्नी अंकिता देवी के अलावा एक 11 वर्षीय पुत्र शीलू व आठ वर्षीय पुत्र अंबिका शामिल हैं। हादसे के बाद राकेश के परिजन बदहवास हैं। वहीं मृतक गौरव अविवाहित था। वह चार बहन और तीन भाई में सबसे छोटा था। मृतक जितेंद्र के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह इकलौता था और बिलसंडा के परेवा तुर्रा गांव में अपने चाचा मुन्नालाल के पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed