{"_id":"587a60754f1c1b222aba8a9c","slug":"the-janata-party-had-won-four-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता पार्टी ने जमाया था चारों सीटों पर कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता पार्टी ने जमाया था चारों सीटों पर कब्जा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवीं विधानसभा के लिए 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर हुई। इसमें विभिन्न पार्टियां छोड़कर जनता पार्टी में शामिल हुए प्रत्याशियों ने चारों सीटों पर कब्जा जमाया था। बरखेड़ा सुरक्षित सीट से किशनलाल ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया था। 1974 में हुए चुनाव के तीन साल बाद ही प्रदेश में पुन: चुनाव हुए। इस चुनाव में पूरनपुर को छोड़ सभी सीटों पर इंडियन नेशनल कांग्रेस और जनता पार्टी में मुकाबला हुआ। इसमें पीलीभीत सीट पर बीजेएस के धीरेंद्र सहाय ने 23714 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने आईएनसी के सैयद अली अशरफी को 13806 मतों से परास्त किया। कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 9908 वोट ही मिले। बीसलपुर सीट पर जेएनपी के मुनेंद्र पाल सिंह 32807 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के तेज बहादुर गंगवार को 14025 मतों से हराया। तेजबहादुर को 18782 मत मिले। वहीं बरखेड़ा सुरक्षित सीट पर बीजेएस के किशनलाल ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया। उन्हें 20010 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बिहारीलाल को 8708 मत मिले। पूरनपुर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी हरनरायन दूसरी बार भी चुनाव हार गए। उन्हें जेएनपी के बाबूराम प्रभाती ने 1858 मतों से हराया। बाबूराम प्रभाती को 24134 जबकि हरनरायन को 22276 मत मिले थे।
विज्ञापन