{"_id":"b1ddb9bfaeaab96fab0b70ab57d04de8","slug":"the-inspection-of-the-nursery-conservator-of-forests-of-chitrakoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट के वनसंरक्षक ने किया पौधशालाओं का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट के वनसंरक्षक ने किया पौधशालाओं का निरीक्षण
पीलीभीत।
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट के वनसंरक्षक डॉ. केएल मीणा ने जिले का दौरा का सामाजिक वानिकी की पौधशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएफओ से जुलाई से पूर्व सभी पौध को रोपण के लिए बैगों में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
जुलाई में एक दिन में जिले सहित पूरे प्रदेश में पौधरोपण कर विश्व रिकार्ड बनाया जाना है। इसके लिए सामाजिक वानिकी में पौध तैयार की जा रही है। पौधरोपण के लिए सामाजिक वानिकी और टाइगर रिजर्व के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों को मिलाकर पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। बड़ी संख्या में एक ही दिन में होने वाले पौधरोपण के लिए इन दिनों सामाजिक वानिकी और टाइगर रिजर्व की पौधशालाओं में तैयारियां चल रही हैं। पौधशालाओं की तैयारियों का जायजा लेने को चित्रकूट के वनसंरक्षक डॉ. केएल मीणा ने यहां का दौरा किया। डीएफओ आदर्श कुमार ने तैयारियों की जानकारी ली और पौधशालाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मोमिन गंज, ललौरीखेड़ा और शिवपुरिया की पौधशालाएं देखीं। यहां जामुन, नीम आदि के पौधों को जमीन से निकालकर थैलों में शिफ्टिंग के लिए कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही तकनीक की उन्होंने सराहना की और डिप्टी रेंजर दीनानाथ से इसकी जानकारी ली। डीएफओ ने बताया कि पौधशाला की व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष जताया है।