फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The indefinite sit-in turned into a gradual hunger strike

Pilibhit News: बेमियादी धरना क्रमिक भूख हड़ताल में बदला

Sun, 20 Oct 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The indefinite sit-in turned into a gradual hunger strike
पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर में क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल प्रदर्शनकारी।स्रोत:स्वयं
पूरनपुर। तीन मांगों को लेकर भाकपा (माले) का गांव राहुलनगर में चल रहा बेमियादी धरना शनिवार को क्रमिक भूख हड़ताल में बदल गया। धरना स्थल पर हुई सभा में समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



शनिवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर पहले दिन गौरी शंकर, उमेश प्रसाद, रामदयाल, माधो, राजेन्द्र कुमार, श्रीराम, जलील, विंध्याचल, झगड़ू, राजदेव और बासुदेव को माला पहनाकर बैठाया गया। धरना स्थल पर हुई सभा में भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि नदी पर ठोकर बांध बनाने, कटान पीड़ितों को जमीन के बदले जमीन देने, बर्बाद फसलों की मुआवजा देने के मांग को लेकर पांच अक्तूबर से धरना प्रदर्शन चल रहा है। मगर अफसरों के कानों पर समस्याओं के समाधान कराने को जूं तक नहीं रेंगी है।
विज्ञापन

ऐसे में शनिवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है। समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा।

भाकपा माले के जिला प्रभारी और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों के अधिकारों को छीनने की कोशिश में लगी है। जाति, संप्रदाय में लड़ाकर मुद्दों से लोगों को भटकाया जा रहा है। ताकि लोग रोजगार, आवास, जमीन, शिक्षा आदि जरूरत की मांग न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांस शारदा क्षेत्र को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। जिसे भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी। जरूरत पड़ी तो तहसील और जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed