फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The incomplete construction of the culvert on Madhotanda road increased the problems during the rainy season

Pilibhit News: माधोटांडा मार्ग पर पुलिया के अधूरे निर्माण ने बरसात में बढ़ा दीं मुसीबतें

Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The incomplete construction of the culvert on Madhotanda road increased the problems during the rainy season
बिलगवां मार्ग पर जलभराव से होकर गुजरत लोग। संवाद
पीलीभीत। विकास कार्यों के कागजी आंकड़े और लोक निर्माण विभाग के अफसरों के दावे बारिश के पानी में बह गए। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती इंटर कॉलेज के पास अधूरी पुलिया राहगीरों की परेशानी का सबब बनी है। यहां से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है। वहीं, शहर से सटे बिलगवां मार्ग का जलभराव आवागमन में जोखिम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से नदी-नाले उफना गए। इससे माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर सड़ा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया का काम पूरी तरह ठप हो गया है। वैकल्पिक रास्ते पर जलभराव ने स्थिति और बिगाड़ दी है। इसके अलावा शहर से सटे चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती इंटर कॉलेज के समीप निर्माणाधीन पुलिया भी राहगीरोंं की मुसीबत बनी हुई है। पड़ोस में ही बने वैकल्पिक रास्ते पर कीचड़ से निकलना मुश्किल हो रहा है। पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। राहगीर जोखिम के बीच गुजर रहे हैं। बाइक सवारों के गिरने का हर समय खतरा बना हुआ है।

बिलगवां मार्ग पर जलभराव से होकर गुजरत लोग। संवाद

बिलगवां मार्ग पर जलभराव से होकर गुजरत लोग। संवाद

बिलगवां मार्ग पर जलभराव से होकर गुजरत लोग। संवाद

बिलगवां मार्ग पर जलभराव से होकर गुजरत लोग। संवाद

बिलगवां मार्ग पर जलभराव से होकर गुजरत लोग। संवाद

बिलगवां मार्ग पर जलभराव से होकर गुजरत लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed