फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The importance of the development , Distance from promises made ??Hawaii

विकास को दी तवज्जो, हवाई वादों से बनाई दूरी

Tue, 13 Oct 2015 10:47 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 13 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The importance of the development , Distance from promises made ??Hawaii

पंचायत चुनाव के मंगलवार को हुए दूसरे चरण के दौरान ललौरीखेड़ा व अमरिया ब्लाक के मतदान केंद्रों पर युवाओं का रैला दिखा। मतदान करने आए अधिकतर युवाओं का कहना था कि उन्होंने उसी प्रत्याशी को वोट दिया है, जिससे उन्हें विकास की उम्मीद है।

विज्ञापन

कनाकोर गांव निवासी सीमा ने बताया कि हमने ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया है जिससे क्षेत्र व गांव के विकास की उम्मीद है। लंबी चौड़ी बात करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना अब जरूरी है। इसी गांव की रानी ने कहा कि कई दिनों से प्रत्याशी लुभावने सपने दिखा रहे हैं लेकिन हमने वोट उसी प्रत्याशी के पक्ष में किया जिसमें काम कराने का माद्दा है। गांव निजाम डांडी निवासी धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि अभी तक नौजवान ग्राम पंचायत चुनावों से दूरी रखते थे, लेकिन इस बार बाहरी शहरों में पढ़ रहे युवाओं ने गांव में आकर वोट डालें हैं। इसी गांव के राजेश कुमार कहते हैं कि जिन लोगों के नाम सुझाए गए, मैंने उन सभी को परखा, लेकिन वोट उस प्रत्याशी को ही दिया, जिसकी सोच विकास की हो और पढ़ालिखा हो। इस बार युवाओं ने अपने मन से ही वोटिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed