फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The foundation plans

राज्यमंत्री ने योजनाओं का किया शिलान्यास

Tue, 26 May 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत/जहॉनाबाद।
पीलीभीत/जहॉनाबाद। Updated Tue, 26 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The foundation plans
खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने मंगलवार को नगर पंचायत
विज्ञापन
की दो करोड़ की सड़क योजनाओं व शौकत मियां मजार पर रैन बसेरा का शिलान्यास किया। उन्होंने विधायक निधि से रैन बसेरे के लिए पांच लाख रूपये भी देने की घोषणा की।

शौकत मियां मजार पर आयोजित एक जनसभा को संभोधित करते राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है। इसके सभी नेता झूठे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन वादों को पूरा नहीं करते। बोले, भाजपा ने कहा कि महंगाई हटाएंगे, लेकिन हटाने की बजाय और बढ़ा दी। भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है।

इसलिए गरीब औैर गरीब व अमीर और अमीर हो रहा है। सपा की तारीफ करते हुए कहा कि सपा ने जो वादे किए वह तीन साल में ही पूरे कर दिए। जिनमें 108, 102 एंबुलेंस सेवा, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, रोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन योजना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जहॉनाबाद की सड़कों के लिए दो करोड़ रूपये दिए गए हैं।

जहॉनाबाद में लड़कियों के लिए इंटर कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन एजाज अहमद, ईओ निसार हैदर, अफरोज बेग, अफजाल अहमद, वसीम खां, अय्यूू, मास्टर राफील, अलीम, पप्पू, अब्दुल सकूर मंसूरी, सोएब बेग, शहरोज अहमद, सलमान कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed