{"_id":"7f11c5a6ff1335eda19e3aaa52a1e5ce","slug":"the-five-hour-technical-glitch-getting-off-cooperative-sugar-mill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से पांच घंटे बंद रही सहकारी चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से पांच घंटे बंद रही सहकारी चीनी मिल
पूरनपुर/पीलीभीत
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी आने से सहकारी चीनी मिल पांच घंटे बंद रही। इससे गन्ना की
विज्ञापन
तौल बंद होने से किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
रात करीब एक बजे चीनी चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने से मिल बंद हो गई। इस पर गन्ना तौल भी बंद कर दी गई। शनिवार को सुबह करीब छह बजे खराबी ठीक होने पर मिल को चालू किया गया। तब गन्ना की तौल भी शुरू कर दी गई। मिल बंद होने से चीनी मिल यार्ड में गन्ना से भरे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि मिल की एसआरसी चेन टूटने से मिल बंद हुई थी। चेन को ठीक कराकर मिल चालू करा दी गई।
उन्होंने बताया कि किसानों को नौ जनवरी तक मिल को सप्लाई किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। सहकारी गन्ना समिति के बकाया कमीशन का भी भुगतान कर दिया गया।