{"_id":"5596c7528e2a964da7bcee65f23edf95","slug":"the-first-phase-began-enrollment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के लिए शुरू हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण के लिए शुरू हुआ नामांकन
Pilibhit
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक में नामांकन सोमवार से शुरू हो गया। चालान शुल्क जमा न होने के कारण पहले दिन सुबह नामांकन की गति काफी धीमी रही। दोपहर से इसमें तेजी देखी गई, जिससे शाम 7.30 बजे तक नामांकन पत्र जमा होते रहे। प्रधान पद के लिए मरौरी ब्लाक में 448 और बरखेड़ा में 419 नामांकन जमा हुए।
विज्ञापन
राजनीति का प्रथम पायदान कहे जाने वाले ग्राम प्रधान के चुनाव के प्रथम चरण के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हुआ। मरौरी और बरखेड़ा ब्लाकों में न्याय पंचायत के हिसाब से 10-10 काउंटर लगाए गए थे। शांतिपूर्ण और सुरक्षित नामांकन के लिए ब्लाक के मुख्य गेट व नामांकन काउंटर पर बेरीकेडिंग कराई गई थी। पहले दिन सुबह आठ बजे से 12 बजे तक नामांकन काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा। चालान जमा होने के बाद दोपहर से काउंटरों पर लाइन लगनी शुरू हुई जो शाम तक काफी लंबी हो गई। इसके चलते निर्धारित समय के बाद भी नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन
डीएम मासूम अली सरवर ने एसपी जवाहर व सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के साथ मरौरी ब्लाक में चल रही नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यहां एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव व सीओ सिटी यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी आरबी चतुर्वेदी व एडीओ आभास कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन ग्राम प्रधान के 448 व ग्राम पंचायत सदस्य के 251 नामांकन जमा हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
बरखेड़ा। नामांकन के पहले दिन आवेदन जमा करने को बड़ी संख्या में लोग ब्लाक परिसर पहुंचे। कई प्रत्याशी ट्रालियों में अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने आए। चालान शुल्क जमा न होने के कारण प्रत्याशियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद डीएम मासूम अली ने एसपी जवाहर के साथ ब्लाक पहुंचकर निरीक्षण किया और यहां मौजूद एडीएम अजयकांत सैनी से स्थिति की जानकारी ली। डीएम के निर्देश पर यहां चालान शुल्क जमा कराने को स्टेट बैंक में काउंटर खुलवाया गया। अभी तक यहां के प्रत्याशियों को पीलीभीत व बीसलपुर स्टेट बैंक में चालान जमा करने पड़ते थे। बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने बताया पहले दिन प्रधान के 419 और सदस्य के 215 नामांकन जमा हुए।