{"_id":"91082943766ff36cb8e1b37199d19e52","slug":"the-first-elections-phase-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज
Pilibhit
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति के पहले पायदान कहे जाने वाले ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए शनिवार को मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक में सुबह सात बजे से मतदान होगा। दोनों ब्लाकों में मतदान के लिए मंडी समिति और बरखेड़ा के जीजीआईसी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। चुनाव सामग्री की जांच के बाद पार्टियां बूथों पर रवाना हुई। उधर, पुलिस लाइन से पुलिस पार्टियों को भी बूथों पर भेजा गया। दोनों ब्लाकों प्रधानी के 1290 व सदस्य पद के 588 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसला 2.70 लाख मतदाताओं को करना है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मरौरी ब्लाक ब्लाक में 202 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए सुबह आठ बजे से मंडी समिति से 202 पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मंडी पहुंचे मतदान कर्मी ने अपनी पार्टी के साथियों के साथ मतदान सामग्री प्राप्त की और उसकी जांच पड़ताल करने के बाद प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों से क्षेत्र में रवाना हुए। यहां कार्मिक प्रभारी/डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, मरौरी के निर्वाचन अधिकारी आरबी चतुर्वेदी, सीओ सिटी यशवीर सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, बरखेड़ा ब्लाक में प्रधानी के 85 पदों के सापेक्ष 636 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले के लिए ब्लाक क्षेत्र में 179 बूथ बनाए गए हैं। कस्बे के जीजीआईसी से सुबह आठ बजे से एडीएम अजयकांत सैनी की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। कई मतदान कर्मियों द्वारा ड्यूटी निरस्त करा लेने एवं कुछ के अनुपस्थित होने पर रिजर्व पार्टी में रखे गए मतदान कर्मियों को बूथों पर भेजा गया। दोपहर दो बजे के बाद तक पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मरौरी में 202 और बरखेड़ा में 179 पोलिंग पार्टियों रवाना की गई। सुबह चुनाव सामग्री लेकर बूथ पर जाने के लिए दोनों स्थानों में पोलिंग पार्टियों के पहुुंचने से काफी भीड़ हो गई और चुनाव साम्रगी पाने को हौज पौज की स्थिति बनी रही। मतदान सामग्री वितरित करने को बनी टेबिलों पर मतदान कर्मियों को लाइन में लगना पड़ा।
बसों से रवाना हुए मतदान कर्मी
पंचायत चुनाव को सामग्री लेने के बाद मतदान कर्मियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की थी। बसों पर रूट के अनुसार नंबर दिए गए थे जो मतदान कर्मियों को सामग्री के साथ उपलब्ध कराए गए। लेकिन अधिक संख्या में वाहन होने के कारण मतदान कर्मियों को उन्हें ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी।
सुबह सात से 4.30 बजे तक होगा मतदान
पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए सभी मतदान कर्मियों को एक घंटा पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि सात बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। 4.30 बजे तक जो मतदाता बूथ पर लाइन में पहुंच जाएंगे उन्हें मतदान करने अवसर दिया जाएगा।
दोनों ब्लाकों में निगरानी करेंगे पांच मजिस्ट्रेट
पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने को डीएम मासूम अली सरवर ने दोनों ब्लाकों में पांच सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसमें एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह व सीओ निर्मल सिंह विष्ट को न्यूरिया थाना क्षेत्र, एसडीएम सुरेंद्र कुमार व सीओ सिटी यशवीर सिंह को गजरौला, एसडीएम बृजपाल सिंह व सीओ सुबेग सिंह को बरखेड़ा, तहसीलदार दिग्विजय सिंह व सीओ राजेश्वर सिंह दियोरिया और तहसीलदार नन्हेंलाल व सीओ ब्रह्मपाल सिंह को सदर कोतवाली व सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट बनाया गया है।