{"_id":"284e4d1ace1815fe291dafd4415052ca","slug":"the-first-day-of-year-12-inspector-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के पहले दिन 12 दरोगा बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के पहले दिन 12 दरोगा बदले गए
plibhit
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने जिले के थानों और चौकियों में तैनात करीब 12 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। साल के पहले दिन हुए इस फेरबदल से लंबे अर्से से जमे थानेदारों में बेचैनी व्याप्त है।
विज्ञापन
एसपी जवाहर ने करीब चार महीने पहले जिले का चार्ज ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से उन्होंने महकमे में न तो कोई फेरबदल किया और न ही किसी थानेदार को इधर से उधर किया था। नए साल के पहले दिन एसपी ने चौकी इंचार्जों और थानों में तैनात दरोगाओं को इधर से उधर किया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार को रमनगरा, चौकी प्रभारी रमनगरा को सुल्तानपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। ललौरीखेड़ चौकी प्रभारी मनोज यादव को कोतवाली पूरनपुर भेजा है। चौकी प्रभारी परेवावैश्य विजयपाल सिंह अब ललौरीखेड़ा चौकी इंचार्ज होंगे। पूरनपुर के दरोगा जसपाल सिंह को थाना माधोटांडा, पुलिस लाइन से दरोगा विपिन कुमार त्यागी को थाना अमरिया भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस लाइन से दरोगा अवधेश कु मार अब परेवावैश्य चौकी इंचार्ज होंगे। पूरनपुर से दरोगा संजय कुमार को थाना सुनगढ़ी, पूरनपुर से दरोगा राजेश कुमार मौर्या को रिपोर्टिंग चौकी घुंघचाई का प्रभारी बनाया है। घुंघचाई चौकी इंचार्ज राजेंद्र बहादुर अब गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज होंगे। पुलिस लाइन से दरोगा जैतराम को कोतवाली पूरनपुर भेजा है।
थाना सुनगढ़ी के दरोगा अशोक कुमार शर्मा को थाना न्यूरिया भेजा है। दरोगाओं में फेरबदल होने से थानेदारों में हड़कंप मच गया है। इस फेरबदल के बाद थानेदारों में भी फेरबदल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।