फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The final phase of elections

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज

Tue, 08 Dec 2015 11:23 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Tue, 08 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
The final phase of elections
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को होगा। इसके लिए मंगलवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। प्रधान के 187 और सदस्यों 1172 पदों पर 2892 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 385754 मतदाता करेंगे। इसके लिए के 257 मतदान केंद्रों पर 542 बूथों पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर से मंगलवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सुबह आठ बजे से कर्मचारियों का मंडी समिति पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पोलिंग पार्टियों के सदस्यों के मिलने पर पीठासीन अधिकारियों ने अपने सेक्टर टेबिल पर पहुंचकर चुनाव सामग्री प्राप्त की। अधिकांश कर्मचारियों ने प्रत्याशियों, वोटरों आदि के अनुसार चुनाव सामग्री का मिलान कर मोहर लगाकर हस्ताक्षर किए। पोलिंग पार्टियों की रवानगी अपराह्न करीब तीन बजे से शुरू होकर साढ़े चार बजे तक हुई। सबसे पहले शारदा पार की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। बुधवार को ब्लाक क्षेत्र के 257 मतदान केंद्रों के 542 बूथों पर मतदान होगा। मतदान कराने को बूथ तैयार कर लिए गए हैं। प्रधान बनने के लिए 187 पदों पर 1440 प्रत्याशी, ग्राम पंचायत सदस्य के 1172 वार्डों में 2842 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

छह जोन, 25 सेक्टर में बांटा क्षेत्र
मतदान के लिहाज से ब्लाक क्षेत्र को छह जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। 23 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस, 61 को अतिसंवेदनशील, 47 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान
मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए गए है। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पांच सीओ, 11 इंस्पेक्टर, 841 हेड कांस्टेबिल व कांस्टेबिल, 300 पीआरडी, 539 चौकीदार, 36 सेक्शन पीएसी के जवान लगाए गए हैं। इसके अलावा 37 कलेस्टर मोबाइल, 15 थाना मोबाइल, 17 अतिरिक्त मोबाइल लगाई गईं है। बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सेहरामऊ उत्तरी, माधोटांडा, बलरामपुर, आसाम रोड पर बैरियर लगाए जाएंगे।

वाटर प्रूफ शामियाने में बनेगा बूथ
ढका जमीमा पूरनपुर में पिछले चुनाव में शामियाना लगाकर एक बूथ बनाया गया था। इसमें बारिश होने पर दिक्कत आ गई थी। इसको देखते हुए इस बार पोलिंग बूथ को वाटर प्रूफ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed