फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The extent of negligence... people are not even ready to give samples

लापरवाही की हद... लोग सैंपल देने तक को तैयार नहीं

Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The extent of negligence... people are not even ready to give samples
पीलीभीत। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से तीसरी लहर का संकट है लेकिन लोग लापरवाही की सारी हदें पार कर रहे हैं। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री सैंपलिंग कराना तो दूर मेडिकल स्टाफ से सही तरीके से बात तक नहीं कर रहे। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर रविवार को यही तस्वीर देखने को मिली। बमुश्किल दस फीसदी लोगों ने ही सैंपल दिए।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, असम चौराहे जो यात्री बाहर से आएंगे मेडिकल स्टाफ उनके सैंपल लेगा। हालांकि असम चौराहे पर रविवार को टीम नहीं पहुंची। रोडवेज पर सैंपलिंग कर रहे राम नरेश के अनुसार रविवार दोपहर तक 24 सैंपल लिए गए। बहुत से लोग रोकने के बावजूद सैंपल दिए बगैर ही चले गए। लोगों को बुला-बुलाकर लाना पड़ रहा है। यही हाल जंक्शन का नजर आया। यहां भी कुछ लोगों ने ही सैंपल दिए।
विज्ञापन

रोडवेज पर एंटिजन के साथ आरटीपीसीआर के भी लिए जाएंगे सैंपल
रोडवेज और रेलवे जंक्शन पर अब तक सिर्फ एंटीजन जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा था। अब आरटीपीसीआर का सैंपल लेना भी शुरू कर दिया गया है ताकि सटीक नतीजे मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले स्तर पर सौ से कम सैंपलों की हो पाती है जांच
जिले स्तर पर सैंपल की जांच का आंकड़ा बेहद कम है। कुछ दिन पूर्व ही लैब शुरू की गई है जिसकी प्रतिदिन की क्षमता सौ से भी कम है। जांच के लिए सैंपल बरेली या लखनऊ भेजे जाते हैं। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि अभी कम जांचें हो पाती हैं। लेकिन इसको बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर जिले में ही बड़ी संख्या में सैंपलों की जांच संभव हो सकेगी।
बाजार की बेकाबू भीड़ बढ़ा रही टेंशन
पाबंदियां लगने के बावजूद बाजार में बेकाबू भीड़ बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। यहां न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। रविवार को बाजार में यही तस्वीर नजर आई।
डायलिसिस की छह मशीनें आईं
जिला अस्पताल में डायलिसिस की छह मशीनें आ गईं हैं। सोमवार तक स्टाफ भी पहुंच जाएगा। हालांकि पहली बार डायलिसिस कराने वालों को यहां मायूसी ही मिलेगी, क्योंकि यहां उन लोगों की डायलिसिस हो सकेगी जो एक बार करा चुके हैं। इसका कारण है कि डायलिसिस यूनिट में संट की सुविधा नहीं हैं। हालांाकि यह सुविधा भी जल्द शुरू करने की तैयारी है।
15-18 वर्ष की आयु वालों की तैयार हो रही सूची
सरकार ने 15-18 वर्ष की आयु वालों को भी टीका लगाने की अनुमति दे दी है। स्वास्थ्य विभाग इनकी सूची तैयार करने में जुुट गया है। सीएमओ ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र की सूची तैयार करें ताकि जल्द से जल्द इनका भी टीकाकरण हो सके। युवाओं को अपनी आयु का प्रमाण देना होगा। इसमें जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल का सर्टिफिकेट भी दिखा सकते हैं। अभियान चलाकर इनका टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण बढ़ाया जाएगा। प्रतिदिन चार हजार से ज्यादा टीके लगाए जाएंगे।

दुकानदारों को परवाह नहीं, व्यापार मंडल वाले बांट रहे नो मास्क नो सामान का बोर्ड
प्रशासन ने शहर के दुकानदारों से नो मास्क नो सामान की अपील की यानी दुकानदार बिना मास्क के ग्राहकों को सामान न दें। लेकिन दुकानदार बेपरवाह नजर आए। रविवार को अधिकतर दुकानों के बाहर इस तरह के कोई बोर्ड या पोस्टर लगे नहीं दिखे। दोपहर बाद व्यापार मंडल के लोगों ने जरूर दुकान-दुकान जाकर बैनर बांटे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस फोर्स के साथ बाजार में अपने शिष्ट मंडल के साथ दुकानों पर मास्क नहीं तो सामान नहीं के बैनर बांटे। कई जगह तो खुद बैनर भी लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला महामंत्री शैली अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंत्री शहजाद शम्सी, शैली शर्मा, ऋषभ सिंह, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed