फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The district was observed across The first Constitution Day

जिले भर में मनाया गया प्रथम संविधान दिवस

Thu, 26 Nov 2015 10:59 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 26 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
The district was observed across The first Constitution Day
जिले भर के स्कूल कॉलेजों में गुरुवार को प्रथम संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान गोष्ठियां व विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शहर के रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान छात्राओं से संविधान की मूल भावना को समझने व संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। भारतीय संविधान की विशेषताएं विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में शिवि सिंह, सीबी सक्सेना , गुंजन गंगवार ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. बीके राठी, डॉ. नगेंद्र पाल, डॉ. नरेशपाल आदि मौजूद रहे। पुष्प इंस्टीट्यूट में हुए प्रथम संविधान दिवस पर परिचर्चा हुई। डॉ. सीबी मिश्रा ने संविधान दिवस को मनाने के बारे में व संविधान निर्माण से संबंधित जानकारी दी। बीएड के विद्यार्थियों ने संविधान अपने विचार रखे। संचालन बीएड छात्रा फरहीन जहां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम, राजेंद्र कुमार, डॉ. ओमप्रकाश, हरेंद्र सिंह रावत, रोहित अग्रवाल, सुरेश चंद्र, रेनू अग्रवाल, अश्वनी कुमार गंगवार, अलका आदि मौजूद रहे। लिटिल एंजिल्स स्कूल में भी संविधान दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा के दौरान प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने बच्चों को संविधान व राष्ट्रीय ध्वज की विशेषताएं बताई।
कक्षा पांच से लेकर 12 तक विद्यार्थियों की पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें अनुष्का अग्रवाल, अनुष्का हलधर, अमन खान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दस के विद्यार्थियों ने नारी शिक्षा पर आधारित नाटक का मंचन किया। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने बच्चों से देश का सम्मान सजोए रखने का आह्वान किया।
इस मौके पर अंजू सक्सेना, नीना मेहरोत्रा, आरीज अल्वी, दीपक सक्सेना, मोहम्मद हाशिम आदि मौजूद रहे। इधर सफाई मजदूर महासंघ व अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई और केंद्र सरकार द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करने, बाबा साहब पर डाक टिकट जारी करने पर हर्ष जताया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जग्गोदेवी, परिसंघ जिलाध्यक्ष सोमप्रकाश, वेदप्रकाश, मुलायम सिंह, दिनेश वाल्मीकि, शेखर आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल भोपतपुर सकरिया में गुरुनानक देव के जन्म दिन पर संविधान की प्रस्तावना पढ़कर विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की। प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह ने गुरुनानक देव जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षक वाईपी सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, बलजिंदर सिंह, सुधीर शर्मा, अमित त्रिपाठी, अमरप्रीत कौर, देवेंद्र प्रताप सिंह, मनमोहन सिंह, अनामिका अवस्थी, हरगोविंद गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed