फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The district opened 30 thousand chickens layers form

जिले में खुलेंगे 30 हजार मुर्गियों का लेयर्स फार्म

Fri, 23 Oct 2015 06:40 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 23 Oct 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश में एक करोड़ अंडा प्रतिदिन उत्पादन के तहत शुरू की गई कामर्शियल लेयर्स फार्म योजना के लिए जिले से दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। 1.80 करोड़ रुपये प्रति यूनिट (योजना) के लिए मिले आवेदनों को पशुपालन विभाग ने स्वीकृति के लिए निदेशालय को भेजा है।

विज्ञापन

वर्ष 2013 में शासन ने कुक्कुट विकास नीति के तहत प्रदेश में एक करोड़ अंडा प्रतिदिन उत्पादन के उद्देश्य से कामर्शियल लेयर्स फार्म योजना शुरू की थी। इसमें 30 हजार पक्षियों का मुर्गी फार्म खोला जाना था। जिला स्तर पर कम से कम इकाई खोलने का लक्ष्य रखा गया था। काफी प्रयास के बाद अब पूरनपुर क्षेत्र के लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाते हुए विभाग में आवेदन किया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया पूरनपुर क्षेत्र से दो आवेदन मिले हैं। दोनों आवेदक संयुक्त रूम से फार्म खोलना चाहते हैं। दोनों के आवेदन को संस्तुति कर डीएम के माध्यम से निदेशालय को भेजा जा रहा है। जल्द ही जिले में कामर्शियल लेयर्स फार्म की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूनिट से पांच साल में मिलेगा 90 लाख अंडा
कामर्शियल लेयर्स फार्म के तहत एक यूनिट में 30 हजार मुर्गियां पाली जाएगी। इन मुर्गियों से पांच साल में 90 लाख प्राप्त किया जाएगा।

बैंक देगा 70 प्रतिशत लोन
कामर्शियल लेयर्स फार्म खोलने को कुल 1.80 करोड़ की लागत आएगी। इसमें कुल लागत का 70 प्रतिशत 126 लाख रुपये बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त होगा। इस ऋण के 10 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति पांच वर्षों तक (अधितम 40 लाख) विभाग देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed