फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The district got the gift of 71 projects worth 380 crores

जिले को मिला 380 करोड़ की 71 परियोजनाओं का तोहफा

Fri, 31 Dec 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
The district got the gift of 71 projects worth 380 crores
परियोजनाओं का किया शिलान्यास - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 380 करोड़ से ज्यादा की 71 परियोजनाओं की सौगात दी। 306.9654 करोड़ लागत से तैयार होने वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा 73.3439 करोड़ की 60 परियोजनाओं को लोकार्पण किया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 12 पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत 25 करोड़ से ज्यादा की है। पूरनपुर के माधोटांडा में गोमती का उद्गम से लेकर बीसलपुर के लिलहर में बना शिव सरोवर पर्यटन विकास भी शामिल है। अधिकतर योजनाएं नए भवन, सड़कें, पेजयल योजना और पीलीभीत में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने वाली हैं।
विज्ञापन

इन 11 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
- राजकीय मेडिकल कॉलेज लागत 306.9654 करोड़
- मीरापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लागत 616.51 लाख
- राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का भवन लागत 920.27 लाख
- बरखेड़ा के तकिया गांव में बस्ती मार्ग आठ किमी. से तकिया
ग्राम शिव मंदिर तक संपर्क मार्ग लागत 62.89 लाख
- पूरनपुर में पेडा गोशाला से प्रसादपुर क्रॉसिंग तक
संपर्क मार्ग लागत 49.21 लाख लाख
-बरखेड़ा में सकरिया मार्ग से शाहगढ़ प्राइमरी
स्कूल तक संपर्क मार्ग लागत 130.08 लाख
- पूरनपुर पिपरिया जयभद्र से अभयपुर जं0 जगतपुर
तक संपर्क मार्ग लागत 218.17 लाख
- पूरनपुर में राम गभिया से नौजल्हा तक पेंटिंग कार्य लागत 53.04 लाख
- पूरनपुर में ग्राम सिमरिया ता0 महाराजपुर से राजीव
नगर तक पेंटिंग कार्य लागत 39.43 लाख
- बरखेड़ा के गाम नकटिया से घियोना तक पेंटिंग कार्य लागत 92.39
- अमरिया तहसील के ग्राम उदयपुर में अब्बासी चैराहे से नहर पेंटिंग मार्ग
तक खड़ंजे पर पर 220 सीसी व 765 पेंटिंग कार्य लागत 53.75 लाख
इन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण, 60 परियोजना लागत 7334.39 लाख
- बीसलपुर में राजकीय महाविद्यालय बिलसंडा लागत 1170.55 लाख
- सदर तहसील में 100 व्यक्तियों की क्षमता वाले आश्रय गृह का निर्माण
कार्य लागत 214.32 लाख
- सदर में पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच की स्थापना के लिए अनावासीय भवन का निर्माण कार्य लागत 114.29 लाख
- जिला अस्पताल में हीमो डायलिसिस यूनिट की स्थापना लागत 59.22 लाख
- पुरनपुर तहसील में पीलीभीत से नेहरू तिराहे तक भरतपुर के मध्य कटे हुए भाग पर सेेतु निर्माण लागत 232.95 लाख
- बरखेड़ा तहसील में दौलतपुर से संपर्क मार्ग की छूटी कड़ी 223.11 लाख
- बीसलपुर तहसील में इलाबास देवल से गांव किशनपुर तक संपर्क
152.63 लाख
- पूरनपुर तहसील में के दुर्जनपुर पेयजल योजना 263.84 लाख
- सदर तहसील में पुलिस लाइन में क्राइम ब्रांच की स्थापना हेतु
अनावासीय भवन का निर्माण कार्य लागत 114.29 लाख
-सदर तहसील में राजकीय आईटीआई में व्यवसाय फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन
हेतु कार्यशाला का निर्माण 64.83 लाख
- पूरनपुर स्थित गोमती उद्गम स्थल, माधोटांडा का पर्यटन विकास 50 लाख
- बीसलपुर तहसील में लिलहर शिव सरोवर ग्राम लिलहर बीसलपुर का
पर्यटन विकास 48.33 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed