फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The dilapidated roads in Jehanabad are causing problems for pedestrians, with people falling and getting injured.

Pilibhit News: जहानाबाद में खस्ताहाल सड़कें बढ़ा रहीं राहगीरों का दर्द, गिरकर चोटिल हो रहेे लोग

Mon, 06 Oct 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated roads in Jehanabad are causing problems for pedestrians, with people falling and getting injured.
असलम यार ख़ान
जहानाबाद। कस्बे की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं। इनमें मुख्य मार्ग और मोहल्लों की गलियां शामिल हैं। सड़क के गड्ढे राहगीरों को दर्द दे रहे हैं। नगर पंचायत के जिम्मेदार बेपरवाह हैं। इन सड़कों से 20 हजार से अधिक लोगों की पूरे दिन आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

रिछा मार्ग से कस्बे के अंदर से आने वाली सड़क नेशनल हाईवे को जोड़ती है। पिछले नौ वर्ष से यह सड़क जर्जर है। सपा सरकार के दौरान इसका निर्माण कार्य हुआ था। इस मार्ग से कस्बे और आसपास के गांवों के लोग गुजरते हैं। तमाम बच्चे रोजाना सुबह स्कूल जाते हैं। खराब सड़क के कारण उखड़े हुए पत्थरों और गहरे गड्ढों में स्कूल के बच्चों की साइकिल गिर जाती है और वे घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

बरसात में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। यह सड़क लगभग डेढ़ किमी लंबी है। कस्बे की गलियों का भी यही हाल है। जिम्मेदार अधिकारी फिर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बे से मोहल्ला पसियापुर जाने वाली सड़क पाइपलाइन डालने के समय खोद दी गई थी। इसके बाद सही से मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल मौताजनगर जाने वाली सड़क का है। यह सड़क भी टूटी पड़ी है। कई अन्य मोहल्ले की सड़कों का हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------
फोटो :
जहानाबाद नगर की बदहाल सड़कों से व्यापार पर असर पड़ता है। आसपास के लोग खरीदारी करने पीलीभीत चले जाते हैं। सड़कें ठीक हों तो लगता है कि एक अच्छा कस्बा है। सड़कें नगर की तरक्की का आइना होती हैं। -मुनीम खान

फोटो :
रिछा मार्ग से कस्बे के अंदर आने वाली सड़क मुख्य मार्ग है। यह सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है। हजारों व्यक्तियों का रोजाना इस सड़क से आना जाना होता है। सड़क की बदहाली के हादसों का कारण बन रही है। - असलम यार खान

फोटो :
जहानाबाद नगर पंचायत की गलियों और प्रमुख मार्ग काफी समय से बदहाल हैं। इसके बावजूद कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। अक्सर बुजुर्ग लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। नगर पंचायत की गलियों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। - कलीम खान
-----------
कस्बे की ख़राब सड़कों के कारण राहगीरों को दिक्कत होती है। अक्सर लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। काफ़ी समय से नगर की सड़कें बदहाल हैं। फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।नईम मंसूरी

-----------
वर्जन
नगर पंंचायत की तीन सड़कें डूडा से स्वीकृत हैं। बड़ी सड़कें कार्ययोजना में नहीं आ रही हैं। मोहल्लों में पाइपलाइन डालने के नाम खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने तक हैंडओवर नहीं लिया जाएगा। - मयंक गोस्वामी, ईओ नगर पंचायत जहानाबाद/ एसडीएम अमरिया

असलम यार ख़ान

असलम यार ख़ान

असलम यार ख़ान

असलम यार ख़ान

असलम यार ख़ान

असलम यार ख़ान

असलम यार ख़ान

असलम यार ख़ान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed