{"_id":"56e7c05eecdef8a3ffdbafa396c69a2d","slug":"the-demonstration-against-police-bilgram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलग्राम पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलग्राम पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
Sherpurklan
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिलग्राम के सज्जादा नशीन सैय्यद सोहेल मियां के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता के विरोध में टीटीएस के आह्वान पर लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें शामिल लोग आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जामा मस्जिद के समीप मैदान पर एकत्र हुए लोगों ने बिलग्राम पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि धर्मगुरु और पीरो मुर्शीद के साथ अभद्रता बर्दास्त नहीं की जा सकती। अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में टीटीएस के मीनू बरकाती, रइस बेग, मोंटू बेेग, शादाब खां, जीशान रजा, बिल्लू खां, फारूक रजा, शमशीद उवैस, सोनू, आमिर, सोहेल खां, अमीन बरकाती, अमानत खां, साबिर खां, युसुफ खां, अनीस खां, हसीब रजा, फरमान खां, इमाम बरकाती, नदीम, फैसल आदि रहे।
विज्ञापन