फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Deities The procession arrived

देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली

Fri, 12 Feb 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 12 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Deities The procession arrived
मोहल्ला दुबे के नवदुर्गा मंदिर में आज प्राणप्रतिष्ठा समारोह हुआ। इस मौके पर देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

नव दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को जयपुर से मंगाई गई संतोषी मां, दुर्गा मां और बजरंगबली की प्रतिमाओं का जलाधिवास, दुग्धाधिवास और शयनाधिवास आदि कार्यक्रम विधि विधान से कराए गए। उसके बाद प्रतिमाओं को विधिविधान से स्थापित कर दिया गया। सारे कार्यक्रम बिल्लू महाराज ने कराए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में इन प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मांगीं। इससे पहले देव प्रतिमाओं की नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में ठेलों पर प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रास्ते में शोभायात्रा का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभा यात्रा पुन: मंदिर में आकर समाप्त हो गई। कार्यक्रम की व्यवस्था में आशीष अग्रवाल, अवधेश शर्मा, राजीव अग्रवाल, जयराम भोजवाल, कृष्णकुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार, कैलाश चंद्र, राकेश अग्रवाल और छोटेलाल अग्रवाल आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम स्थल पर सजावट और सफाई का विशेष बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed