{"_id":"80dbb3ac58b543f34bf1ba4e7b69a592","slug":"the-court-reached-the-vm-singh-non-bailable-warrant-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट पहुंचे वीएम सिंह, गैर जमानती वारंट वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट पहुंचे वीएम सिंह, गैर जमानती वारंट वापस
पीलीभीत।
Updated Wed, 08 Apr 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल पुराने गेहूं खरीद आंदोलन के मामले में गैरजमानती वारंट की जानकारी
विज्ञापन
पर पूर्व विधायक एवं किसान मजदूर संगठन के मुखिया वीएम सिंह बुधवार को
अदालत पहुंचे। वहां उन्होंने सीजेएम अब्दुल कयूम की कोर्ट में हाजिर होकर
अपना वारंट वापस कराया।
किसान नेता वीएम सिंह ने कचहरी पर 13 अप्रैल 2009 को सरकारी गेहूं खरीद नीति का विरोध करते हुए आंदोलन किया था। उस समय लोकसभा चुनाव चल रहे थे और धारा 144 लगी हुई थी। कचहरी में धरना प्रदर्शन करने पर पुलिस ने वीएम सिंह सहित 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में भेजी थी।
अदालत में हाजिर न होने पर उनका गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसकी जानकारी होने पर वीएम सिंह बुधवार को सीजेएम अब्दुल कयूम के कोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने अपना वारंट वापस कराने की अर्जी दी। जिस पर सीजेएम ने 20 हजार के निजी मुचलके पर उनका प्रार्थना पत्र मंजूर कर लिया। इस केस में जिला पंचायत सदस्य गयासुद्दीन भी आरोपी हैं। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 28 अप्रैल 2015 लगाई है।