फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The counselor will be posted on the railway crossing

33 रेलवे क्रासिंग पर तैनात होंगे काउंसलर

Mon, 16 Mar 2015 12:01 AM IST
सुनील यादव/पीलीभीत।
सुनील यादव/पीलीभीत। Updated Mon, 16 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The counselor will be posted on the railway crossing
मानव
विज्ञापन
रहित रेलवे क्रासिंगों पर हादसे रोकने को रेल महकमा जल्द ही काउंसलरों की तैनाती करने जा रहा है। यह काउंसलर रेलवे क्रासिंग से गुजरने वाले लोगों को रेलवे यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।

रेल मार्गों पर बने अनमैंड (मानव रहित) रेलवे क्रासिंग पर अकसर दुर्घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। लापरवाही व जागरूकता की कमी के चलते जिले में भी गत वर्ष करीब तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। साल दर साल अनमैंड क्रासिंगों पर बढ़ रहे हादसों को रोकने के लिए रेल महकमे ने काउंसलरों की तैनाती करने का फैसला लिया है।

पीलीभीत-टनकपुर, पीलीभीत शाहजहांपुर व पीलीभीत भोजीपुरा रेल मार्ग पर करीब सौ से अधिक अनमैंड रेलवे क्रासिंग है। इसमें पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर 15, पीलीभीत-टनकपुर पर छह व मैलानी-भोजीपुरा रेल मार्ग के 12 अनमैंड रेलवे क्रासिंग पर काउंसलरों की तैनाती होगी।  
स्कूलों की जद वाले रेलवे क्रासिंग को तवज्जो
रेल महकमे ने काउंसलरों की तैनाती करने में उन अनमैंड रेलवे क्रांसिगों को ज्यादा तवज्जो दी है, जिनके आसपास स्कूल व कॉलेज है या फिर वहां से स्कूली वाहनों का रोजाना ही आवागमन रहता है। यह काउंसलर रेलवे क्रासिंग पर गुजरने वाली स्कूली बच्चों, सामान्य राहगीरों, स्कूली वाहन चालकों के अलावा अन्य वाहन चालकों को रोककर उन्हें रेलवे यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेंगे।
000
अनमैंड रेलवे क्रांसिग पर कांट्रेक्ट बेस पर काउंसलरों की तैनाती की जा रही है। इसको लेकर 33 रेलवे क्रासिंग चिंहित किए गए हैं। यह काउंसलर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे।
संतोष कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, पीलीभीत फर्स्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed