फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The company is supplying electricity on the sales bill, consumers are making rounds of the department

Pilibhit News: बकाया बिजली बिल पर आपूर्ति हो रही ठप, उपभोक्ता काट रहे विभाग के चक्कर

Tue, 31 Mar 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 31 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The company is supplying electricity on the sales bill, consumers are making rounds of the department
नकटादाना ​स्थित बिजली दफ्तर पर बिल जमा करते उपभोक्ता। संवाद
पीलीभीत। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से लोगों की लगातार मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। 13 मार्च से पूरे जिले में करीब दस हजार से अधिक लोगों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में लोगों को बेहतर सप्लाई दिए जाने के लिए रीवैंप योजना के अंतर्गत काम कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ता अपनी खपत के हिसाब से बिल जमा कर सकेंगे। ऐसे में जिले के करीब 80 हजार लोगों को स्मार्ट मीटर के तहत जोड़ा जा चुका है। इसमें 60 हजार स्मार्ट मीटर देहात और करीब 20 हजार लोगों को शहर से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

बिल बकाया होने पर लगातार उपभोक्ताओं की आपूर्ति को काटा जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अवकाश होने के बाद भी शहर के नकटादाना स्थित बिजली दफ्तर को खोला गया। यहां काफी संख्या में वह लोग मौजूद मिले। जिन्हें स्मार्ट मीटर से जोड़ा जा चुका है और उनका बकाया बिल होने पर कनेक्शन को काट दिया गया है। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी मिले, जिनका बिल जमा होने के बाद भी उनका बिल निगेटिव में दिख रहा है। उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो: 15
घर में ज्यादा लोड नहीं है। करीब पांच हजार रुपये का बकाया था। तीन दिन पूर्व कनेक्शन कट गया। उधार रुपये लाकर बिल जमा कर रहे हैं।
- असलम
-----
फोटो: 16
23 मार्च को बिजली बिल जमा किया। विभागीय एप्लीकेशन में बैलेंस निगेटिव दिख रहा है। जबकि बिल का पूरा भुगतान किया जा चुका है।
- संतोष शुक्ला
-------
स्मार्ट मीटर में बिजली बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के बिल निदेशालय से काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को इसको लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। जिससे वह समय रहते अपना भुगतान कर सकें।- मनोज कुमार, एसडीओ टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed